Gujarat Titans IPL 2025: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स को घर में घुसकर कर 10 विकेट से रौंद डाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में बिना विकेट खोए 200 या उससे अधिक रनों का पीछा करने वाली पहली टीम बन गई। टाइटंस ने 200 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने क्रमश: 108 और 93 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने लोकेश राहुल के शतक पर पानी फेर दिया। अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई। इंडियन प्रीमियर लीग प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। लगातार तीन जीत के साथ टाइटंस के 12 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
Gujarat Titans IPL 2025: अंक तालिका-
1. गुजरात टाइटन्सः 18 (प्लेऑफ में)
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 17 (प्लेऑफ में)
3. पंजाब किंग्सः 17 (प्लेऑफ में)
4. मुंबई इंडियंसः 14
5. दिल्ली कैपिटल्सः 13
6. कोलकाता नाइट राइडर्सः 12 (बाहर)
7. लखनऊ सुपर जायंट्सः 10
8. सनराइजर्स हैदराबादः 07 (बाहर)
9. राजस्थान रॉयल्सः 06 (बाहर)
10. चेन्नई सुपर किंग्सः 06 (बाहर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी समान 12 मैच में 17-17 अंक के साथ प्ले ऑफ में पहुंची। दिल्ली की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है और उसकी प्ले ऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल होती जा रही है। दिल्ली ने पिछले छह मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज की है। अब अंतिम प्ले ऑफ स्थान के लिए दिल्ली और चौथे स्थान पर चल रहे मुंबई इंडियन्स (14 अंक) के बीच मुकाबला है।
Gujarat Titans IPL 2025: पर्पल कैप धारी (विकेट संख्या)
1. प्रसिद्ध कृष्णा 21 (जीटी)
2. नूर अहमदः 20 (सीएसके)
3. जोश हेज़लवुडः 18 (आरसीबी)
4. ट्रेंट बोल्टः 18 (एमआई)
5. वरुण चक्रवर्तीः 17 (केकेआर)।
Gujarat Titans IPL 2025: ऑरेंज कैप धारी (रन संख्या)
1. बी. साई सुदर्शनः 617 (जीटी)
2. शुभमन गिलः 601 (जीटी)
3. यशस्वी जयसवालः 523 (आरआर)
4. सूर्यकुमार यादवः 510 (एमआई)
5. विराट कोहलीः 505 (आरसीबी)।