गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल को मांगनी पड़ी माफी, इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए जमकर ट्रोल हुए

यश दयाल ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में एक लड़का सिर पर टोपी पहने और हाथ में चाकू लिए घुटने पर बैठा हुआ है। उसने लड़की का हाथ पकड़ा हुआ है जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। वहीं पास में एक लड़की की लाश है जिसपर साक्षी लिखा हुआ है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 05, 2023 3:49 PM

Open in App
ठळक मुद्दे यश दयाल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक स्टेरी के लिए माफी मांगनी पड़ गईस्टोरी दिल्ली के बहुचर्चित साक्षी हत्याकांड से जुड़ी थीपोस्ट को धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने से जोड़कर देखा गया

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक स्टेरी के लिए माफी मांगनी पड़ गई। ये स्टोरी दिल्ली के बहुचर्चित साक्षी हत्याकांड से जुड़ी थी। साक्षी की राजधानी दिल्ली में बीच सड़क चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। साक्षी की हत्या करने वाले साहिल को पुलिस ने बाद में पकड़ लिया था।

यश दयाल ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में एक लड़का सिर पर टोपी पहने और हाथ में चाकू लिए घुटने पर बैठा हुआ है। उसने लड़की का हाथ पकड़ा हुआ है जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। वहीं पास में एक लड़की की लाश है जिसपर साक्षी लिखा हुआ है। आसपास कई और कब्र भी हैं जिनपर हिंदु लड़कियों के नाम लिखे हुए हैं।

इसके बाद यश दयाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। यश के इस पोस्ट को धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने से जोड़कर देखा गया। लोगों ने सवाल किए कि गुजरात टाइटंस की टीम में राशिद खान और मोहम्मद शमी के साथ खेलने के बावजूद वह ऐसा कर सकते हैं। लोगों की प्रतिक्रियाओं के बाद यश ने स्टोरी डिलीट की और दूसरी स्टेरी में माफी मांगी।

यश दयाल ने लिखा,  ‘दोस्तो मैं अपनी स्टोरी के माफी मांगता हूं, मैंने गलती से पोस्ट कर दी। प्लीज नफरत न फैलाएं। मैं हर धर्म की इज्जत करता हूं।’ यश दयाल को भले ही अपनी गलती का एहसास हो गया हो लेकिन उनकी स्टोरी के स्क्रीन शॉट अब भी वायरल हैं।

क्या है साक्षी हत्याकांड

29 मई को दिल्ली के रोहिणी इलाके में 16 साल की लड़की की उसी के कथित बॉयफ्रेंड द्वारा बेरहमी से कई बार चाकू गोदकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया।  मृतक लड़की का नाम साक्षी था। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल झगड़े के बाद साक्षी पर बार-बार चाकू से हमला किया था। साथ ही कई बार पत्थर से भी हमला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 

हत्या के विभत्स वीडियो में साहिल शाहबाद डेयरी की एक संकरी गली में साक्षी पर चाकू से वार करता नजर आया था। जबकि वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बनकर पूरी वारदात को चुपचाप देखते रहे। वीडियो में दिखता है कि चाकू से बार-बार वार करने के बाद साहिल ने एक पत्थर उठाया और उसके सिर पर कई बार फेंका।

इसके बाद साहिल वहां से चला जाता है फिर वापस आकर जोबारा उसी पत्थर से मारता है। पुलिस के अनुसार साक्षी अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर हमला कर दिया।

टॅग्स :गुजरात टाइटन्सइंस्टाग्रामराशिद खानबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या