GT vs RR IPL 2025: 8 अंक के साथ नंबर-1 गुजरात टाइटन्स?, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया, साई सुदर्शन ने कूटे रन, 53 गेंद, 82 रन, 3 छक्के और 8 चौके

GT vs RR live score, IPL 2025: गुजरात टाइटन्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2025 23:35 IST2025-04-09T23:27:26+5:302025-04-09T23:35:50+5:30

GT vs RR live score, IPL 2025 Gujarat Titans number 1 with 8 points beat Rajasthan Royals 58 runs Sai Sudarshan scored 82 runs in 53 balls, 3 sixes and 8 fours see video watch | GT vs RR IPL 2025: 8 अंक के साथ नंबर-1 गुजरात टाइटन्स?, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया, साई सुदर्शन ने कूटे रन, 53 गेंद, 82 रन, 3 छक्के और 8 चौके

photo-ipl

HighlightsGT vs RR live score, IPL 2025: अंक तालिका में 3 मैच में 3 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर है।GT vs RR live score, IPL 2025:  जोस बटलर और एम शाहरुख खान ने 36-36 रन जबकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। GT vs RR live score, IPL 2025: 53 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के से इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।

GT vs RR live score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच 2025 में गुजरात टाइटन्स की टीम ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर चौथी जीत हासिल की और 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ प्वाइंट टेबल में 8 अंक के साथ पहले पायदान पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 5 मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक लेकर 7वें स्थान पर है। शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली। जीटी के खिलाड़ी ने 53 गेंद में 82 रन बनाए और इस दौरान 3 छक्के और 8 चौके कूटे। अंक तालिका में 3 मैच में 3 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर है।

     

सुदर्शन का अर्धशतक, गुजरात टाइटन्स ने बनाए छह विकेट पर 217 रन

शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन (82 रन) के अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटन्स की टीम बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 217 रन बनाने में सफल रही। सुदर्शन ने 53 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के से इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यह उनकी इस सत्र की तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।

सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 80 रन की भागीदारी की

गुजरात टाइटन्स के लिए जोस बटलर और एम शाहरुख खान ने 36-36 रन जबकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल (02) के जोफ्रा आर्चर की इनस्विंगर गेंद पर सस्ते में आउट होने के बाद सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 80 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी।

महीश तीक्ष्णा (54 रन देकर दो विकेट) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को पगबाधा आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन तभी शाहरुख खान (20 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने तुषार देशपांडे और फिर तीक्ष्णा पर शानदार शॉट्स जड़कर रन गति बढ़ाई।

विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमाकर पवेलियन लौटे

शाहरुख ने 14वें ओवर में तीक्ष्णा पर लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जमाए लेकिन इसी गेंदबाज का शिकार हो गए। शेरफाने रदरफोर्ड ने आते ही पहली ही गेंद पर लांग ऑन में गगनचुंबी छक्का जड़कर दर्शकों का जोश बढ़ा दिया। लेकिन अगले ओवर में संदीप शर्मा की वाइड गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

सुदर्शन को 81 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। देशपांडे ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए। राशिद खान ने चार गेंद में एक चौके और एक छक्के से 12 रन का योगदान दिया। राहुल तेवतिया ने 12 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

Open in app