इंग्लैंड के इस पूर्व स्पिनर ने अश्विन को दी लेग स्पिन बॉलिंग बंद करने की सलाह

अश्विन ने जहां भारतीय उपमहाद्वीप में 42 टेस्ट में 263 विकेट चटकाए है। वहीं, दुनिया के अन्य हिस्सों में 15 टेस्ट में उनके नाम केवल 48 विकेट हैं।

By विनीत कुमार | Published: May 17, 2018 5:32 PM

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई: इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान ने कहा है कि भारत को अगर इंग्लैंड दौरे के लिए एक मजबूत स्पिन गेंदबाज चाहिए तो रविचंद्रन अश्विन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। दरअसल, अश्विन अब भी भारत में लंबे फॉर्मेट में सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं लेकिन हाल के दिनों में सीमित ओवरों के फॉर्मेट में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने मजबूत दावेदारी दिखाई है।

इसके बाद से अश्विन की टीम इंडिया में वापसी की कोशिश जारी है और इसी की तैयारियों के मद्देनजर वह हाल में लेग स्पिन पर भी हाथ आजमाते नजर आए हैं। हालांकि, अश्विन के लेग स्पिन गेंदबाजी पर कई तरह की बातें हुई हैं। स्वान ने कहा है कि अगर वह भारतीय कप्तान होते तो निश्चित तौर पर अश्विन को चुनते लेकिन तभी जब वह लेग स्पिन नहीं करें। (और पढ़ें- धोनी को किस बात पर आता है ज्यादा गुस्सा? सुरेश रैना ने बताई अंदर की बात)

स्वान ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं अश्विन को लेना पसंद करूंगा। अनुभव का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने ऐसा किया है। मैं लेकिन उनके कहूंगा कि आप लेग स्पिन बंद कर ऑफ स्पिन ही करें। अगर वह भारत में ऐसा कर सकते हैं तो वह कहीं भी ऐसा कर सकते हैं।'  

बता दें कि अश्विन ने जहां भारतीय उपमहाद्वीप में 42 टेस्ट में 263 विकेट चटकाए है। वहीं, दुनिया के अन्य हिस्सों में 15 टेस्ट में उनके नाम केवल 48 विकेट हैं।

यह पूछे जाने पर कि इंग्लैंड में क्या अश्विन बेहतर गेंदबाजी करते नजर आएंगे, स्वान ने कहा- 'मुझे हमेशा से लगता है कि इंग्लैंड ऑफ स्पिन के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। मुझे नहीं मालूम इसे भारत कैसे देखता है। भारत में गर्मी होती है लंबे स्पेल के समय आप थक जाते हैं। जबकि इंग्लैंड में तापमान समस्या नहीं है। वहीं भी विकेट स्पिन होता है। जरूरी नहीं कि पहले या दूसरे दिन हो लेकिन जैसे-जैसे खेल बढ़ता है पिच स्पिन होने लगती है। खासकर एजबेस्टन, लॉर्ड्स और ट्रेंट ब्रिज में ऐसा होता है।' 

स्वान ने साथ ही कहा कि कलाई के स्पिनर के लिए भी इंग्लैंड में करने के लिए काफी कुछ है। स्वान ने पाकिस्तान के यासिर शाह का उदाहरण देते हुए कहा इंग्लैंड में 2016 में पाकिस्तान की सफलता में उनकी (यासिर) बड़ी भूमिका थी। तब यासिर ने 4 टेस्ट मैचों में 19 विकेट झटके थे। (और पढ़ें- IPL प्लेऑफ के पहले महिला टी20 मैच में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान, ऐसी होंगी दोनों टीमें)

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनइंग्लैंडटेस्ट क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या