टी20 विश्व कप टीम में नहीं होंगे एमएस धोनी, खुद सुनील गावस्कर ने कह दी ये बात!

महेंद्र सिंह धोनी टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 21, 2020 06:59 PM2020-03-21T18:59:12+5:302020-03-21T19:30:02+5:30

Former India captain Sunil Gavaskar feels it would be very difficult for MS Dhoni | टी20 विश्व कप टीम में नहीं होंगे एमएस धोनी, खुद सुनील गावस्कर ने कह दी ये बात!

टी20 विश्व कप टीम में नहीं होंगे एमएस धोनी, खुद सुनील गावस्कर ने कह दी ये बात!

googleNewsNext

फैंस भले ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टी20 विश्व कप में वापसी की उम्मीदें और दुआ कर रहे हैं, लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को इसकी संभावनाएं नजर आने लगी हैं।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा "मैं निश्चित रूप से धोनी को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में देखना चाहूंगा, लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है। टीम आगे बढ़ गई है। धोनी कोई बड़ी घोषणा करने वाले नहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वह चुपचाप खेल से संन्यास ले लेंगे।"

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग-2020 में धोनी के प्रदर्शन को काफी अहम माना जा रहा था। उम्मीदें थीं कि धोनी यहां अपनी फॉर्म के दम पर फिर से टीम इंडिया में वापसी करते हुए विश्व कप में जगह बना लेंगे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब आईपीएल का आयोजन धोनी के करियर की काफी हत तक दशा और दिशा तय कर सकता है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं।

माही टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app