शादी के 8 साल बाद पत्नी से अलग हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क, चार करोड़ डॉलर का हुआ समझौता

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली बोल्डी की उम्र 38 वर्ष है और दोनों ने मई 2012 में दोनों की शादी हुई थी।

By भाषा | Published: February 13, 2020 3:44 PM

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली बोल्डी आठ साल की शादी के बाद अलग हो गये।दोनों ने अपनी चार साल की बेटी केल्से ली की संयुक्त जिम्मेदारी लेने की व्यवस्था पर रजामंदी दी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली बोल्डी आठ साल की शादी के बाद अलग हो गये। मीडिया की खबरों के अनुसार दोनों के बीच चार करोड़ डॉलर का समझौता हुआ है। दोनों ने अपनी चार साल की बेटी केल्से ली की संयुक्त जिम्मेदारी लेने की व्यवस्था पर रजामंदी दी।

क्लार्क और काइली ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार को संयुक्त बयान में कहा, ‘‘कुछ समय तक अलग रहने के बाद हमने आपसी सहमति के बाद अलग होने का मुश्किल फैसला किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं इसलिये आपसी सहमति से इस फैसले पर पहुंचे जो हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ है जबकि हम दोनों अपनी बेटी का पालन पोषण करेंगे।’’

दोनों की उम्र 38 वर्ष है और मई 2012 में दोनों की शादी हुई थी। 2015 में इस क्रिकेटर के संन्यास की घोषणा के बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्लार्क ने संकेत दिया कि वह इस साल ‘बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट शो’ में पूर्व महान रग्बी लीग खिलाड़ी लॉरी डेली के साथ नये सह-मेजबान बनने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार क्लार्क और काइली पिछले पांच महीनों से अलग रह रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान घर छोड़ने के बाद बूंडी बीच अपार्टमेंट में, जबकि काइली उसी घर में रह रही थीं। क्लार्क ने 2004 से 2015 के बीच 115 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 49.10 के औसत से 8643 रन जुटाए थे, जिसमें 28 सैकड़े शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया को 2015 विश्व कप खिताब दिलाने वाले क्लार्क ने 245 वनडे में 7981 रन बनाए।

टॅग्स :माइकल क्लार्कऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या