गौतम गंभीर ने दिया दखल, महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: January 15, 2020 08:53 PM2020-01-15T20:53:57+5:302020-01-15T20:53:57+5:30

Following Gautam Gambhir's Intervention, Coach Booked for Molesting Female Cricketer | गौतम गंभीर ने दिया दखल, महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज

गौतम गंभीर ने दिया दखल, महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज

googleNewsNext

दिल्ली पुलिस ने महिला क्रिकेटर के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले कोच के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला दक्षिण पूर्व दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके का है। पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि इस मामले में एक लड़की ने उनसे मुलाकात कर मदद मांगी थी।

गंभीर ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कुछ दिनों पहले, एक लड़की मेरे पास शिकायत लेकर आयी कि क्रिकेट कोच उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह (आरोपी) अब सलाखों के पीछे है और उस लड़की की काउंसलिंग की जा रही है ताकि वह इस कटु अनुभव से बाहर आ सके। त्वरित प्रतिक्रिया के लिए माननीय अमित शाह जी और दिल्ली पुलिस को धन्यवाद। हमें दानव प्रवृति के ऐसे लोगों के लिए कोई सहिष्णुता नहीं रखनी चाहिए।’’

Open in app