धोनी के भविष्य के सवाल पर बोले गांगुली, 'फैसला करने के लिये पर्याप्त समय'

Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि धोनी के भविष्य पर फैसला करने के लिए पर्याप्त समय है

By भाषा | Published: November 30, 2019 5:28 AM

Open in App
ठळक मुद्देसौरव गांगुली ने कहा कि धोनी के भविष्य को लेकर तस्वीर जल्द हो जाएगी साफधोनी ने अपने भविष्य को लेकर कहा है कि वह इसके बारे में जनवरी के बाद बात करेंगे

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के भविष्य पर फैसला करने के लिये अभी पर्याप्त समय है और कुछ महीनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। इस बारे में जब गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या होता है। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी।’’

गांगुली ने कहा कि टीम के थिंक टैंक में इस बात को लेकर पूरी स्पष्टता है कि धोनी के भविष्य के सवाल से कैसे निपटा जाए। गांगुली ने कहा, 'स्पष्टता है, लेकिन कुछ चीजें सार्वजनिक मंच पर नहीं कही जा सकती हैं। एमएस धोनी को लेकर पूरी स्पष्टता है और आपको ये समय पर पता चल जाएगा।'

धोनी ने बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह अपने क्रिकेट भविष्य पर जनवरी के बाद फैसला करेंगे। धोनी ने कहा, 'जनवरी तक मत पूछो।'

धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। 

टॅग्स :सौरव गांगुलीएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या