England vs India, 4th Test 2025: चौके के साथ टेस्ट में फिफ्टी?, 134 गेंद, 50 रन और 6 चौके

Sai Sudharsan England vs India, 4th Test 2025: दूसरा विकेट बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने लिया जो आठ साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2025 22:21 IST2025-07-23T22:07:34+5:302025-07-23T22:21:41+5:30

England vs India, 4th Test 2025 maiden Test fifty Sai Sudharsan 134 balls 50 runs 6 fours | England vs India, 4th Test 2025: चौके के साथ टेस्ट में फिफ्टी?, 134 गेंद, 50 रन और 6 चौके

Sai Sudharsan England vs India, 4th Test 2025

HighlightsSai Sudharsan England vs India, 4th Test 2025: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सलामी जोड़ी को आउट करने के बाद कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी झटक लिया। Sai Sudharsan England vs India, 4th Test 2025: राहुल (98 गेंद में 46 रन) को लेंथ से बाहर जाती गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच कराया। Sai Sudharsan England vs India, 4th Test 2025:134 गेंद का सामना करते हुए चौके के साथ पहला फिफ्टी पूरा किया।

Sai Sudharsan England vs India, 4th Test 2025: आखिरकार कमाल कर दिया। साई सुदर्शन ने 134 गेंद पर पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। 134 गेंद का सामना करते हुए चौके के साथ पहला फिफ्टी पूरा किया। सुदर्शन 7 चौके की मदद से 151 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल सलामी जोड़ी को आउट करने के बाद कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी झटक लिया। राहुल (98 गेंद में 46 रन) को लेंथ से बाहर जाती गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच कराया। सत्र का दूसरा विकेट बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने लिया जो आठ साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

 

साई सुदर्शन ने आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। उनसे पहले विदेशी धरती पर इस क्रम पर 50 से अधिक रन बनाने वाले आखिरी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा थे, जिन्होंने 2022 में चटगाँव में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

उन्होंने सात गेंद ही डाली थी कि जायसवाल उनका शिकार बन गए। डॉसन की गेंद ज्यादा नहीं घूमी थी लेकिन जायसवाल (107 गेंद में 58 रन) के बाहरी किनारे से लगकर पहली स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षण के हाथों में पहुंच गई। करुण नायर की जगह खेल रहे साई सुदर्शन शुरुआत में सतर्क रहे, वह मिडिल और लेग स्टंप पर पिच होने वाली गेंदों पर ही रन बना पाए।

शीर्ष क्रम के इस युवा बल्लेबाज ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर फ्लिक करके अपना पहला चौका लगाया और फिर कवर पर डॉसन की गेंद पर चौका जड़ दिया। लीड्स में सुदर्शन के आउट होने के तरीके से प्रेरित होकर इंग्लैंड ने जानबूझकर लेग साइड में गेंद डालने की चाल चली। बेन स्टोक्स लगभग इसी तरह सुदर्शन को आउट कर ही देते लेकिन जैमी स्मिथ ने लेग स्टंप पर एक सामान्य कैच छोड़ दिया।

जिससे इस भारतीय बल्लेबाज को जीवनदान मिला। तब वह 20 रन पर थे। भारतीय कप्तान गिल (12) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। वह स्टोक्स की अंदर आती गेंद को सही तरह से पढ़ नहीं सके और पगबाधा आउट हुए। ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम कभी नहीं जीती है लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बादलों के बावजूद सुबह इस आंकड़े को नजरअंदाज किया।

Open in app