Duleep Trophy: आवेश खान ने जड़ा पहला अर्धशतक, इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को बढ़त लेने से रोका

इंडिया ग्रीन और टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंडिया ब्लू दोनों के नाम दो अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के दम पर इंडिया ग्रीन (0.057) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

By भाषा | Published: September 1, 2019 07:56 PM2019-09-01T19:56:22+5:302019-09-01T19:56:22+5:30

Duleep Trophy: India Green Make Final Despite Avesh Khan's Late Fifty | Duleep Trophy: आवेश खान ने जड़ा पहला अर्धशतक, इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को बढ़त लेने से रोका

Duleep Trophy: आवेश खान ने जड़ा पहला अर्धशतक, इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को बढ़त लेने से रोका

googleNewsNext

आवेश खान की अर्धशतकीय पारी से इंडिया रेड ने दिलीप ट्रॉफी चार दिवसीय मुकाबले के आखिरी दिन रविवार को इंडिया ग्रीन के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के साथ तीन अंक हासिल किए। इंडिया ग्रीन को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।

इंडिया ग्रीन और टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंडिया ब्लू दोनों के नाम दो अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के दम पर इंडिया ग्रीन (0.057) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मुकाबला भी इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच चार सितंबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार का दिन तेज गेंदबाज आवेश खान के नाम रहा जिन्होंने बल्ले से कमाल किया।

आवेश ने 56 गेंद में 64 रन की पारी खेलने के साथ आखिरी विकेट के लिए संदीप वारियर (40 गेंद में पांच) के साथ 73 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को पहली पारी में एक रन की बढ़त दिलाई। इंडिया रेड की पारी 441 रन पर सिमटी। इंडिया ग्रीन के 440 रन के जवाब में इंडिया रेड का स्कोर एक दिन की शुरुआत में नौ विकेट पर 404 रन था। टीम का नौवां विकेट तीसरे दिन 368 के स्कोर पर गिरा था।

शनिवार को पांच छक्के लगाने वाले आवेश ने रविवार को दो और छक्के लगाकर इंडिया ग्रीन को तीन अंक लेने से रोक दिया। वह अंकित राजपूत की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय वाडकर को कैच देकर आउट हुए। इंडिया रेड ने दूसरी पारी में 54 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाये।

Open in app