फिनिशर की भूमिका में फेल रहे हैं दिनेश कार्तिक, प्रदर्शन के कारण उठने लगे हैं सवाल

कार्तिक पिछले 8 मैचों में एक बार भी साबित नहीं कर सके कि टीम बड़े स्कोर के लिए या लक्ष्य का पीछा करते समय उन पर भरोसा कर सकती है। उन्होंने इस सीजन उन्होंने 7 पारियों में केवल 83 रन बनाए हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 1, 2023 09:19 PM2023-05-01T21:19:40+5:302023-05-01T21:21:51+5:30

Dinesh Karthik has been able to score only 83 runs in 7 innings IPL 2023 questions raised | फिनिशर की भूमिका में फेल रहे हैं दिनेश कार्तिक, प्रदर्शन के कारण उठने लगे हैं सवाल

दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है

googleNewsNext
Highlightsदिनेश कार्तिक का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा हैइस सीजन उन्होंने 7 पारियों में केवल 83 रन बनाए हैंकार्तिक के प्रदर्शन के कारण उन पर सवाल भी उठने लगे हैं

नई दिल्ली: IPL 2022 में आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। आरसीबी अब तक 8 मैच खेल चुकी है लेकिन कार्तिक फिनिशर वाली भूमिका निभाने में कामयाब नहीं हुए हैं। कार्तिक के लचर प्रदर्शन का खामियाजा टीम को भी उठाना पड़ा है और जो मुकाबले टीम जीत सकती थी उनमें भी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल अब अपने दूसरे चरण में है और कार्तिक के प्रदर्शन के कारण उन पर सवाल भी उठने लगे हैं।

आईपीएल 2023 में, आरसीबी का मध्य क्रम (नंबर 4 से 7) ने आठ मैचों में केवल 404 रन ही बनाए हैं। ये सभी 10 फ्रेंचाइजी में सबसे कम है।  2023 में कार्तिक ने काफी संघर्ष किया है। इस सीजन उन्होंने 7 पारियों में केवल 83 रन बनाए हैं। उनका 13.83 का औसत इस सीजन के सभी मध्य क्रम के बल्लेबाजों में दूसरा सबसे खराब है, जिन्होंने कम से कम 50 गेंदों का सामना किया है।

दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन से नाखुश इरफान पठान ने कहा, "आरसीबी को एक समाधान खोजना होगा कि अगर केजीएफ (कोहली, ग्लेन, फाफ) रन नहीं बनाते हैं तो  टीम को मुश्किल हालात में कौन आगे बढ़ाएगा। आरसीबी का मध्य क्रम बहुत कमजोर दिखता है। कार्तिक पिछले 8 मैचों में एक बार भी साबित नहीं कर सके कि टीम बड़े स्कोर के लिए या लक्ष्य का पीछा करते समय उन पर भरोसा कर सकती है। आरसीबी प्रबंधन को अपनी बल्लेबाजी में इस खामी को ठीक करना होगा।"
 
आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस आठ मैचों में 422 रन बना चुके हैं। विराट कोहली भी ने आठ मैच खेलकर 333 रन बनाए हैं। मैक्सवेल भी लय में हैं लेकिन इसके बाद की बल्लेबाजी आरसीबी के लिए सिरदर्द बन गई है। गेंदबाजी में सिराज अच्छा कर रहे हैं।

IPL 2022 में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के लिए वापसी करने वाले कार्तिक विकेट के पीछे भी कमाल नहीं कर सके हैं। लखनऊ के खिलाफ पहले मैच में कार्तिक अगर गेंद को ठीक से पकड़ लेते तो आखिरी गेंद पर टीम के हार का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि कुछ खिलाड़ियों का ये भी मानना है कि दिनेश कार्तिक चैंपियन खिलाड़ी हैं और जल्द ही  वापसी करेंगे।

Open in app