दिनेश कार्तिक बने पापा, दीपिका पल्लीकल ने दिया जुड़वां बच्चे को जन्म, जानें क्या रखा नाम, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने 2015 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई समारोहों में शादी के बंधन में बंधे थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 28, 2021 8:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली से पूर्व दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। दिनेश कार्तिक ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। पल्लीकल ने सोशल मीडिया पर अपनी, कार्तिक और उनके बच्चों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। 

नई दिल्लीः भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी और मशहूर स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर पर खुशी का माहौल हैं। दिवाली से पूर्व दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। दिनेश कार्तिक ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। 

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने 2015 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई समारोहों में शादी के बंधन में बंधे थे। कार्तिक ने पत्नी दीपिका के साथ डॉगी की तस्वीर शेयर की और फैंस को बराया कि हम लोग 3 से 5 हो गए। दीपिका पल्लीकल ने सोशल मीडिया पर अपनी, कार्तिक और उनके बच्चों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। 

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने बेटे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और दूसरे बच्चे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक रखा है। देखा जाए तो बच्चों के सरनेम में मां और बाप दोनों का मेल है। दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का हिस्सा थे।

उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2021 के यूएई चरण से पहले इंग्लैंड में कमेंट्री करने में व्यस्त थे। स्टार बल्लेबाज को माइक्रोफोन के पीछे उनके काम के लिए बहुत प्रशंसा मिली थी। दूसरी ओर, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दीपिका पल्लीकल ने आखिरी बार 2018 में दौरे पर खेला था। 

टॅग्स :आईपीएल 2021दिनेश कार्तिकदीपिका पल्लीकलकोलकाता नाइट राइडर्सभारतीय क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या