क्या धोनी भी हुए थे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद में शामिल? सामने आ गई सच्चाई

इस तस्वीर और ट्विटर और फेसबुक पर जम कर शेयर किया जा रहा है और कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि धोनी ने 'भारत बंद' में हिस्सा लिया था।

By विनीत कुमार | Published: September 11, 2018 04:20 PM2018-09-11T16:20:13+5:302018-09-11T16:59:05+5:30

did ms dhoni participated in bharat bandh against rising petrol prices here is the truth | क्या धोनी भी हुए थे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद में शामिल? सामने आ गई सच्चाई

एमएस धोनी और साक्षी (फोटो- ट्विटर)

googleNewsNext

नई दिल्ली, 11 सितंबर: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि वे भी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद में शामिल हुए थे। ये तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि धोनी कुर्ते में एक पेट्रोल पंप पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और साथ में उनकी पत्नी साक्षी भी हैं।

इस तस्वीर और ट्विटर और फेसबुक पर जमकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही कुछ ट्विट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी ने कहा है कि उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट इसलिए खेलना बंद कर दिया, क्योंकि पेट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गये हैं। ऐसे ही कुछ और ट्वीट धोनी की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर हैं।

हालांकि, इन ट्वीट और तस्वीरों से अलग सच्चाई कुछ और है। सच ये है कि धोनी अपनी पत्नी के साथ कभी ऐसे विरोध-प्रदर्शनों में नहीं गये।

क्या है सच्चाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तस्वीर सही है लेकिन ये हिमाचल प्रदेश की है। धोनी पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में थे और वहीं, शिमला के एक पेट्रोल पंप की ये तस्वीर है। धोनी अपनी पत्नी के साथ एक ऐड शूट के लिए हिमाचल प्रदेश गये थे। इस तस्वीर में धोनी और साक्षी के साथ-साथ मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी भी मौजूद हैं। सपना भावनानी ने खुद इस तस्वीर को 29 अगस्त को रिट्वीट किया था।


बता दें कि धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ व्यस्त हैं और एशिया कप में अब खेलते नजर आयेंगे। एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल 28 सितंबर को खेला जायेगा। विराट कोहली इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे।

एशिया कप में भारत को पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 19 तारीख को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। 

Open in app