धोनी का एक और कमाल, सचिन और कोहली को पीछे छोड़ बने भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी

MS Dhoni: एक सर्वे में एमएस धोनी को सचिन और कोहली से भी आगे भारत का सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी घोषित किया गया है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 27, 2018 04:27 PM2018-07-27T16:27:01+5:302018-07-27T16:30:22+5:30

Dhoni named Most Admired Sportsperson In India Ahead Of Virat Kohli and Sachin Tendulkar | धोनी का एक और कमाल, सचिन और कोहली को पीछे छोड़ बने भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी

विराट कोहली और एमएस धोनी

googleNewsNext

नई दिल्ली, 27 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब फॉर्म के लिए भले ही एमएस धोनी की आलोचना हो रही हो लेकिन एक हालिया सर्वे में धोनी को भारत की सबसे लोकप्रिय खेल हस्ती घोषित किया गया है। खास बात ये है कि इस रेस में धोनी ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। 

ये सर्वे YouGov द्वारा किया गया है, जो अपने 40 लाख यूजर्स के बीच इस तरह के कई पोल और सर्वेक्षण करता है। इस सर्वे में धोनी भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ी रहे, जिन्हें 7.7 फीसदी वोट मिले। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जिन्हें 6.8 फीसदी वोट मिले। इसके बाद विराट कोहली का नंबर है जिन्हें 4.8 फीसदी वोट मिले। 

भारत के सबसे महान कप्तानों में शुमार धोनी की कप्तानी में भारत ने 50 ओवर और टी20 वर्ल्ड कप जीता। यही नहीं उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच जीते और 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम बना। 

टेस्ट से संन्यास लेने के बावजूद इस सर्वे में सचिन से ज्यादा वोट मिलने की वजह धोनी का अब भी टी20 और वनडे क्रिकेट खेलना है जबकि सचिन 2013 में ही क्रिकेट संन्यास ले चुके हैं। 

धोनी हाल ही में 10000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 12वें, भारत के चौथे और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने हैं।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app