धोनी का ये आखिरी IPL नहीं! कहा- 'आपने फैसला किया है कि ये मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।'

धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं। ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है। हालांकि अब धोनी ने कहा है कि अभी मैंने फैसला नहीं किया कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 03, 2023 4:41 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने दिए आईपीएल में खेलते रहने के संकेतकहा- मैंने अपना रिटायरमेंट प्लान नहीं कियापहले कहा था- यह मेरे करियर का आखिरी चरण है

IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन होगा और सीएसके के कप्तान इसके बाद खेलना बंद कर देंगे। खुद धोनी ने इस बात के संकेत दिए थे। लेकिन आईपीएल 2023 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी जब टॉस के मैदान में उतरे तो उन्होंने कुछ ऐसी कहा जिसके बाद चर्चा हो रही है कि अभी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलना जारी रखेंगे। दरअसल जब टॉस के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आए तब  डैनी मॉरिसन ने उनसे कहा कि आप अपने फेयरवेल पर फैंस का सपोर्ट एंजॉय कर रहे हैं। जवाब में धोनी ने कहा कि  'आपने फैसला किया है कि ये मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।' धोनी के इस जवाब का वीडियो अब वायरल हो रहा है और माना जा रहा है कि फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को कुछ और साल मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दीपक चाहर फिट हो चुके हैं और इस मैच में वह आकाश सिंह की जगह खेल रहे हैं। वहीं, लखनऊ की टीम में मनन वोहरा और कर्ण शर्मा खेल रहे हैं। कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं इसलिए कप्तानी की जिम्मेदारी क्रुनाल पंड्या के हाथ में है।

बता दें कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 41 साल के एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी।

धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं। ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है। धोनी खुद कह चुके हैं कि चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है।

टॅग्स :एमएस धोनीIPLआईपीएल 2023चेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या