आईपीएल: अब इस नए नाम से जानी जाएगी दिल्ली की टीम, खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

कुछ सीजन से आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी रही टीम और फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब अपना नाम बदलने का फैसला किया है।

By सुमित राय | Published: December 4, 2018 03:12 PM2018-12-04T15:12:00+5:302018-12-04T15:12:00+5:30

Delhi Daredevils set to get a new name | आईपीएल: अब इस नए नाम से जानी जाएगी दिल्ली की टीम, खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

दिल्ली डेयरडेविल्स

googleNewsNext

पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी रही टीम और फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब अपना नाम बदलने का फैसला किया है। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल या दिल्ली कैपिटल्स किया जा सकता है।

आईपीएल की दिल्ली टीम के नए नाम की घोषणा मंगलवार शाम को टीम के मालिक जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और जीएमआर ग्रुप द्वारा दिल्ली में एक इवेट के दौरान किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स नाम का आयडिया यूबीए (बास्केटबॉल) लीग लिया गया है, जहां इस नाम की टीम पहले से मौजूद है। वहीं अमेरिका में वॉशिंगटन कैपिटल्स नाकी की आईस हॉकी टीम है, जो नेशनल हॉकी लीग में खेलती है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली डेयरडेविल्स के नए साझेदार जेएसडब्ल्यू, फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद से ही कुछ बदलाव करने के इच्छुक थे। 2018 के सीजन में आखिरी पायदान पर रहने के बाद से ही टीम प्रबंधन नाम बदलने के मसले पर विचार कर रहा है।

बता दें कि 2018 में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। सीजन के शुरुआत में टीम की कमान गौतम गंभीर को सौंपी गई थी, जिनके पास कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने का अनुभव है। हालांकि गंभीर की कप्तानी में दिल्ली की टीम लगातर हार झेल रही थी। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को दे दी गई थी।

Open in app