Punjab Kings Vs Delhi Capitals: 12 करोड़ के गेंदबाज पर भारी पड़ा 21 साल का बल्लेबाज, लूट लिए 25 रन

Punjab Kings Vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने पंजाब किग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल के एक ओवर में 25 रन ठोक दिए। दो चौके-दो छक्के लगाकर पोरेल ने दिखा दिया कि वह भी किसी से कम नहीं है।

By धीरज मिश्रा | Published: March 23, 2024 5:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक पोरेल ने 20वें ओवर में ठोके 25 रन हर्षल पटेल ने 4 ओवर में दिए 47 रन दिल्ली ने पंजाब को 175 रनों का लक्ष्य दिया

Punjab Kings Vs Delhi Capitals:दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने पंजाब किग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल के एक ओवर में 25 रन ठोक दिए। दो चौके-दो छक्के लगाकर पोरेल ने दिखा दिया कि वह भी किसी से कम नहीं है। पोरेल ने अपनी पारी में 10 गेंदों में 32 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। पोरेल का इस दौरान स्ट्राइक रेट 320.00 का रहा।

वहीं, एक युवा बल्लेबाज से चौके-छक्के खाकर पटेल के होश भी उड़ रहे थे। हर्षल पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक अच्छी गेंदबाजी की थी। 3 ओवर तक कम रन दिए। लेकिन, शिखर धवन ने उन्हें आखिरी ओवर यानि कि 20वां ओवर करने के लिए गेंद थमा दी। फिर क्या था। पहली गेंद में चौका, दूसरी गेंद में छक्का, तीसरी गेंद में चौका, चौथी गेंद में चौका, पांचवीं गेंद में छक्का और आखिरी गेंद में एक रन लेकर पोरेल ने पटेल के आखिरी ओवर से 25 रन लूट लिए।

करोड़ों में बिके थे हर्षल पटेल

पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल गत वर्ष नीलामी में 11.75 करोड़ में बिके। पंजाब ने लंबी बोली लगाकर इस गेंदबाज को खरीदा। 33 वर्षीय इस गेंदबाज ने शनिवार को आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी की। हालांकि, पटेल ने 20वें ओवर से पहले तक गेंदबाजी अच्छी की। पटेल ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। पटेल ने क्रिकेट मैदान में 453 दिनों बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत का विकेट लिया। इसके साथ ही साथ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी अपना शिकार बनाया।

मैच पर अब तक एक नजर

पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मौका दिया। इधर, टॉस हारने के बाद मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धाकड़ शुरुआत टीम को दी। हालांकि, ठोस शुरुआत होने के बावजूद मिडिल ओवर में दिल्ली लड़खड़ाई। हालांकि, युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बना लिए।

पंजाब को जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रनों का लक्ष्य दिया। खबर लिखे जाने तक 3.1 ओवर में पंजाब किंग्स ने 34 रन बना लिए। कप्तान शिखर धवन के रूप में पंजाब को पहला झटका लगा। दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने धवन को 22 रनों के स्कोर पर बोल्ड किया। धवन ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। धवन ने पारी में 4 चौके लगाए। स्ट्राइक रेट 137.50 का रहा।

टॅग्स :पंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतइशांत शर्माआईपीएल 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या