IPL 2021: बाल-बाल बचे महेंद्र सिंह धोनी, रन आउट होने से बचने के लिए किया ऐसा काम कि देख हर कोई रह गया हैरान

CSK vs RR Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के दौरान रन आउट होने से बचने के लिए डाइव लगाते नजर आए।

By अमित कुमार | Published: April 19, 2021 9:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देराहुल तेवतिया की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी आउट होने से बच गए। धोनी रन आउट होने से बच गए और टीम के खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली। धोनी अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए।

CSK vs RR Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: विकेटों के बीच हमेशा तेज गति से रन भागने वाले महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के खिलाफ रन आउट होने से बच गए। राहुल तेवतिया की गेंद पर तेजी से रन चुराने की कोशिश में धोनी गलती कर बैठे और आधे मैदान तक दौड़ गए। धोनी को इस बात एहसास बाद में हुआ कि वह गलती कर बैठे।

धोनी ने बिना देर किए ही वापस विकेटों की तरफ भागने लगे। रन आउट से बचने के लिए उन्होंने डाइव तक लगा दी। हालांकि, धोनी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। धोनी 18 रन बनाकर चेतन सकरिया की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी डाइव नहीं लगा पाए थे, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचनाएं भी की गई।

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर मुस्ताफिजुर की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे। चेन्नई की टीम के बल्लेबाज इसके बाद लगातार आउट होते चले गए।

धोनी के रन आउट से टूटे थे करोड़ों फैंस के दिल

धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय पारी के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए थे। मार्टिन गप्टिल ने कमाल के थ्रो से धोनी को आउट किया। धोनी और क्रीज की लाइन के बीच केवल एक इंच का फासला रह गया था। धोनी के रन आउट ने करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था। 

टॅग्स :आईपीएल 2021चेन्नई सुपर किंग्सराजस्थान रॉयल्सएमएस धोनीसंजू सैमसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या