नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में क्रिकेट कोच, कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: October 20, 2021 8:49 PM

Open in App

पुडुचेरी, 20 अक्टूबर पुडुचेरी में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से यौन उत्पीड़न के अलग अलग मामले में आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पहले मामले में क्रिकेटर सह कोच ने कथित तौर पर 16 वर्षीय खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़की की ओर से मंगलवार को पुडुचेरी क्रिकेट संघ के तामारैकनन के खिलाफ शिकायत मिली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि लड़की की शिकायत पर कथित रूप से कार्रवाई नहीं करने वाले पुडुचेरी क्रिकेट संघ के चार अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि दूसरे मामले में 12 वर्षीय लड़की से जुड़े इसी तरह के अपराध के लिए भारत रिजर्व बटालियन (पुडुचेरी में एक सहायक पुलिस बल) के कांस्टेबल कुमारवेलु के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या