ICC से हुई भारी चूक, मुरलीधरन की जगह शेयर कर दी इस खिलाड़ी की तस्वीर

17 अप्रैल 1972 को जन्मे मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 2.48 की इकॉनमी के साथ 800 शिकार किए थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 22, 2019 3:45 PM

Open in App

आज से 9 साल पहले यानी 22 जुलाई को श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 800 विकेट पूरे किए थे। मुरलीधरन ने अपने टेस्ट क्रिकेट की आखिरी गेंद पर 800वां शिकार किया था। आज तक इस आंकड़े को कोई भी गेंदबाज छू नहीं सका है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मौके पर एक ट्वीट किया, जिसमें उससे बड़ी गलती हो गई। हालांकि आईसीसी को अपनी भूल को जल्द अहसास भी हो गया और उसने ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

दरअसल, आईसीसी ने मुरलीधरन के नाम पर जो तस्वीर साझा की, वो रंगना हेराथ की थी। 

17 अप्रैल 1972 को जन्मे मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 2.48 की इकॉनमी के साथ 800 शिकार किए थे। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ 9/51 रहा। मुरलीधरन ने टेस्ट में 67 बार 5 विकेट के आंकड़े को छुआ। वहीं पूरे मैच में 22 बार उन्होंने 10 या इससे अधिक विकेट चटकाए।

350 वनडे मैचों में मुरलीधरन ने 23.08 की औसत से कुल 534 शिकार किए। इस फॉर्मट में उनका बेस्ट 7/30    रहा। बात अगर टी20 अंतर्राष्ट्रीय की करें, तो इस गेंदबाज ने अपने करियर के 12 मैचों में 13 शिकार किए।

टॅग्स :आईसीसीमुथैया मुरलीधरनश्रीलंकाक्रिकेट रिकॉर्डरंगना हेराथ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या