Bang vs SL Test 2024: बांग्लादेश को 192 रन से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा, श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लगाई छलांग

Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd Test Live 2024: श्रीलंका ने पहला टेस्ट जीता था। कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज घोषित किया गया।  

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 03, 2024 12:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 192 रनों से हराकर और दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।92 रन के साथ 3 विकेट झटके। श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लबी छलांग लगा ली। 

Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd Test Live 2024: श्रीलंका के 511 रन के आगे बांग्लादेश की टीम 318 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने 192 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। श्रीलंका ने पहला टेस्ट जीता था। कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज घोषित किया गया। कामिंदु मेंडिस ने कमाल की पारी खेली, 92 रन के साथ 3 विकेट झटके। श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लबी छलांग लगा ली। श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका ने सात विकेट पर 157 रन के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 531 रन बनाए थे और फिर बांग्लादेश को 178 रन पर ढेर करके 353 रन की बढ़त हासिल की थी।

इस जीत से श्रीलंका के पीसीटी (अंक प्रतिशत प्रणाली) को बड़ा बढ़ावा मिला है। दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले उनका पीसीटी 33.33 था लेकिन अब बढ़कर 50.00 हो गया है। न्यूजीलैंड (तीसरे), ऑस्ट्रेलिया (दूसरे) और भारत (पहले) से पीछे हैं। धनंजय डी सिल्वा की अगुवाई वाली टीम के हाथों सीरीज हार ने बांग्लादेश को नुकसान पहुंचाया है।

बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट में 33.33 के पीसीटी के साथ उतरे थे। अब यह 25.00 पर है। बांग्लादेश की टीम असिथा फर्नांडो के लगातार दबाव के कारण 178 रन पर सिमट गई। चार विकेट लिए। कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज सम्मान से नवाजा गया।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​अंक तालिकाः

1. भारतः 68.51

2.ऑस्ट्रेलियाः 62.50

3. न्यूजीलैंडः 50.00

4. श्रीलंकाः 50.00

5. पाकिस्तानः 36.66

6. वेस्टइंडीजः 33.33

7. बांग्लादेशः 25.00

8. दक्षिण अफ़्रीकाः 25.00

9. इंग्लैंडः 17.50।

तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने 50 रन देकर चार विकेट लिये जिससे श्रीलंका ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 192 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच 328 रन से जीता था तथा दूसरे मैच में जीत से उसने बांग्लादेश में टेस्ट मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा।

श्रीलंका ने इससे पहले टी20 श्रृंखला में 2-1 से जीत हासिल की थी। वनडे श्रृंखला में हालांकि वह इसी अंतर से हार गया था। बांग्लादेश ने 511 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह 7 विकेट पर 268 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 318 रन पर आउट हो गई। मेहदी हसन मीराज 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 100 गेंद खेली और 14 चौके लगाए।

कामिंदु मेंडिस ने दिन के चौथे ओवर में ही ताइजुल इस्लाम को आउट करके श्रीलंका को दिन की पहली सफलता दिलाई। कुमारा ने इसके बाद हसन महमूद और सैयद खालिद अहमद को आउट करके श्रीलंका को जीत दिलाई। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 531 रन बनाए। उसकी इस पारी में छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए।

इस तरह से किसी भी बल्लेबाज के शतक लगाए बिना सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज हो गया। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 178 रन पर आउट करके 353 रन की बढ़त हासिल की लेकिन उसने फॉलोआन नहीं दिया। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 157 रन पर समाप्त घोषित की थी।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमआईसीसीविश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी)श्रीलंका क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या