Asia Cup 2022 Super 4: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच आज और भारत-पाक में 4 सितंबर को टक्कर, यहां जानें 4 टीमों के बारे में

Asia Cup 2022 Super 4 Full Schedule and Points Table: श्रीलंका-अफगानिस्तान का मैच शारजाह में 3 सितंबर को सुपर फोर चरण में शुरू होगा, जिसमें भारत 4 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 03, 2022 2:47 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2022 में दूसरी बार आमने-सामने हैं।भारत और पाकिस्तान मुकाबला 4 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को मात दी थी। 

Asia Cup 2022 Super 4 Full Schedule and Points Table: एशिया कप 2022 मेगा महामुकाबला आज से शुरू हो रहा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच आज शारजाह में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2022 में दूसरी बार आमने-सामने हैं।

भारत और पाकिस्तान मुकाबला 4 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को मात दी थी। एशिया कप सुपर 4 प्रारूप ग्रुप स्टेज में 6 टीमों को 2 ग्रुप-ग्रुप ए और ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। सभी मैच 7-30 बजे शाम को देख सकते हैं।

भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हांगकांग के खिलाफ 155 रन की शानदार जीत के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम नंबर एक है और  श्रीलंका और बांग्लादेश को बाह किया और दूसरे स्थान पर है।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें - ए1, ए2, बी1, बी2 - सुपर 4 में आगे बढ़ेंगी और राउंड रॉबिन प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें 11 सितंबर को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल में प्रवेश करेंगी।पाकिस्तान ने एशिया कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को हांगकांग पर 155 रन से एकतरफा जीत दर्ज करके सुपर फोर चरण में प्रवेश कर लिया और अब रविवार को उसका सामना भारत से होगा।

भारत 4 सितंबर को पाकिस्तान का सामना करेगा। मेन इन ब्लू ने पहले ग्रुप ए मुकाबले में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को हराया था और टी 20 विश्व कप की हार का बदला लिया था। इस संस्करण के एशिया कप में दूसरी बार IND बनाम PAK क्लैश होने वाला है। भारत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रभावशाली फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेगा।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर मोहम्मद रिजवान के 57 गेंद में 78 रन की मदद से दो विकेट पर 193 रन बनाये। जवाब में हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में 38 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहकर सुपर फोर में पहुंचा। भारत के खिलाफ कुछ बेहतर बल्लेबाजी करने वाली हांगकांग टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान टीम के बारे में जानेंः

भारतीय टीमःरोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

पाकिस्तान टीमः बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद हसनैन और उस्मान कादिर।

श्रीलंका टीमः दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलका, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलांका, भानुका राजपक्षा, अशेन बंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, जैफ्री वांडेरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मतीशा पथिराना, नुवानिदु फर्नांडो, नुवान तुषारा, दिनेश चांदीमल।

अफगानिस्तान टीम: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर उल अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। स्टैंडबाय: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ।

सुपर फोर चरण मुकाबलाः

तीन सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान  (शारजाह)

चार सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

छह सितंबर : भारत बनाम श्रीलंका (दुबई)

सात सितंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (दुबई)

आठ सितंबर: भारत बनाम अफगानिस्तान (दुबई)

नौ सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (दुबई)

11 सितंबर: फाइनल (दुबई)।

 

टॅग्स :एशिया कपपाकिस्तान क्रिकेट टीमटीम इंडियाअफगानिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसीबीसीसीआईश्रीलंका क्रिकेट टीमरोहित शर्माबाबर आजम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या