एशिया कप: रोहित शर्मा की कप्तानी में कमाल, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 दिन में दो बार रचा इतिहास

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे इतिहास की दो सबसे बड़ी जीत हासिल की हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 25, 2018 09:42 AM2018-09-25T09:42:05+5:302018-09-25T09:42:05+5:30

Asia Cup 2018: Rohit Sharma captained india in two biggest odi win vs Pakistan | एशिया कप: रोहित शर्मा की कप्तानी में कमाल, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 दिन में दो बार रचा इतिहास

रोहित शर्मा

googleNewsNext

दुबई, 25 सितंबर:रोहित शर्मा की कप्तान में टीम इंडिया ने एशिया कप में जोरदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम अब तक लगातार चार मैच जीत चुकी है और इनमें से दो जीत तो उसने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ही हासिल की थी। जीत भी कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि इन दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए नया इतिहास रचा। 

रोहित शर्मा बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप में पहले ग्रुप मैच के दौरान पाकिस्तान को 126 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से मात दी, जो पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सबसे कम गेंदों में हासिल की गई वनडे जीत है। 

इसके बाद भारत ने सुपर फोर के मैच के दौरान पाकिस्तान को लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से मात दी जो सबसे ज्यादा विकेट से मात देने के मामले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत है। 

भारत ने 5 दिन में दो बार पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

19 सितंबर: भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत (सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहने में-126)

23 सितंबर: भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत (सबसे ज्यादा विकेट बाकी रहने में-9)

संयोग से ये रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कप्तानी कर रहे थे और इस पड़ोसी देश के खिलाफ अपने पहले दो मैचों में ही उन्होंने भारत को दो सबसे बड़ी जीत दिला दी। रोहित शर्मा इन दो शानदार जीतों के साथ ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 162 रन पर समेटने के बाद जीत का लक्ष्य 29 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए हासिल कर लिया था। उस मैच में भारत ने 126 गेंदें बाकी रहते ही जीत हासिल की थी जो उसकी पाकिस्तान के खिलाफ गेंदें बाकी (126) रहने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। 

फिर सुपर फोर में भारत ने पाकिस्तान को 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 के स्कोर पर रोका और रोहित और धवन के शानदार शतकों की बदौलत 63 गेंदें बाकी रहते हुए 9 विकेट से एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा विकेट (9) से हासिल की गई जीत है। 

अब, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में भिड़ंत होती है तो रोहित शर्मा और टीम इंडिया की नजरें एक और नया इतिहास रचने पर होंगी।

Open in app