Ashok Jagdale: नहीं रहे मध्य प्रदेश की रणजी टीम के पूर्व कप्तान, 76 मैच, 2954 रन और 182 विकेट

Ashok Jagdale: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2022 20:54 IST2022-07-25T20:52:57+5:302022-07-25T20:54:27+5:30

Ashok Jagdale Passed away Former captain of Madhya Pradesh's Ranji team, 76 matches, 2954 runs and 182 wickets | Ashok Jagdale: नहीं रहे मध्य प्रदेश की रणजी टीम के पूर्व कप्तान, 76 मैच, 2954 रन और 182 विकेट

अशोक जगदाले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतकों के साथ 2,954 रन बनाए थे और 182 विकेट भी झटके थे।

Highlightsइंदौर में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एमपी के सीएम ने दुख व्यक्त किया।मध्य प्रदेश के बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटरों में से एक थे।

Ashok Jagdaleमध्य प्रदेश की रणजी टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी अशोक जगदाले का सोमवार को इंदौर में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। एमपी के सीएम ने दुख व्यक्त किया।

जगदाले के छोटे भाई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक जगदाले रविवार देर रात नाक से खून बहने के बाद बेसुध हो गए थे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि आंतरिक रक्तस्राव से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। अशोक जगदाले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतकों के साथ 2,954 रन बनाए थे और 182 विकेट भी झटके थे। क्रिकेट इतिहास के जानकार सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा, "जगदाले मध्य प्रदेश के बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटरों में से एक थे। पहले वह दाएं हाथ से फिरकी गेंद फेंकते थे।

बाद में उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में राज्य की टीम को अपनी सेवाएं दीं।" उन्होंने याद किया कि एक बार जब सेंट्रल जोन की टीम दलीप ट्रॉफी जीती, तो इसमें जगदाले और सलीम दुर्रानी के हरफनमौला प्रदर्शन का बड़ा हाथ था। जगदाले के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। 

Open in app