Valentine's Day से पहले अनुष्का के पिता ने दिया विराट कोहली को दिया ये रोमांटिक गिफ्ट

विरुष्का के वेलंटाइन एक साथ सेलिब्रेट करने के अलावा विराट कोहली को मिलने को वाले गिफ्ट के बारे में खूब चर्चा हो रही है।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 9, 2018 03:20 PM2018-02-09T15:20:33+5:302018-02-09T15:25:59+5:30

Anushka Sharma’s father gifts son-in-law Virat Kohli a book on relationships | Valentine's Day से पहले अनुष्का के पिता ने दिया विराट कोहली को दिया ये रोमांटिक गिफ्ट

Valentine's Day से पहले अनुष्का के पिता ने दिया विराट कोहली को दिया ये रोमांटिक गिफ्ट

googleNewsNext

वेलेंटाइन डे से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जहां साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में व्यस्त हैं, वहीं अनुष्का शर्मा अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'परी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच दोनों के वेलंटाइन एक साथ सेलिब्रेट करने के अलावा विराट कोहली को मिलने को वाले गिफ्ट के बारे में खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, अनुष्का शर्मा के पिता अजय शर्मा ने विराट कोहली को वेलेंटाइन गिफ्ट के रूप में एक किताब गिफ्ट की है। इस किताब को दिव्या नायक ने लिखी है, जिसमें रिलेशनशिप पर 42 कविताएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का के पापा मुंबई में एक बुक लॉन्च के मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पारिवारिक मित्र की बेटी और उभरती हुई लेखिका तेजस्वनी दिव्या नाइक द्वारा प्यार पर लिखी कविताओं की किताब को देखते ही इसे विरुष्का को देने की बात कही।

बताया जा रहा है कि अनुष्का के पिता को यह कविताओं का संग्रह इतना पसंद आया कि उन्होंने लेखिका के दस्तखत की हुई कॉपी ले ली और इसे अपनी बेटी और दामाद को गिफ्ट के तौर पर देने की बात कही। बता दें कि विराट कोहली कविताएं बेहद पसंद करते हैं और अपनी शादी पर आए मेहमानों को उन्होंने सूफी संत रूमी की कविताओं के संग्रह की किताब तोहफे में दी थी।

Open in app