Anant Ambani Pre Wedding: 'कुर्ता पजामा और लंबे बाल', डीजे ब्रावो के साथ धोनी की 'डांडिया' साझेदारी, देखें वीडियो

Anant Ambani Pre Wedding: महेंद्र सिंह धोनी जिसकी दुनिया दीवानी है। धोनी कुछ भी करते हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल जरूर होती है।

By धीरज मिश्रा | Published: March 03, 2024 5:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे माहीडीजे ब्रावो पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने डांडिया खेला आकाश अंबानी ने धोनी को डांडिया खेलना सिखाया

Anant Ambani Pre Wedding: महेंद्र सिंह धोनी जिसकी दुनिया दीवानी है। धोनी कुछ भी करते हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल जरूर होती है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कुर्ता पजामा में अपने पुराने मित्र डीजे ब्रावो के साथ डांडिया खेल रहे हैं। माही का साथ देने के लिए साक्षी धोनी भी मौजूद हैं और माही साक्षी और ब्रावो के साथ जमकर डांडिया खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों में व्यूज मिले हैं।

माही को खुश देख उनके फैंस भी काफी खुश हैं। माही की वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि यह वीडियो किस कार्यक्रम की है।

दरअसल, देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में चल रही है। इस सेरेमनी में देश-विदेश से जानी-मानी हस्ती पहुंची हैं। इस सेरेमनी में हिस्सा बनने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ आए हैं। यह वीडियो बीती रात की है जब सभी मेहमान डांडिया की धुन पर थिरक रहे थे।

हालांकि, धोनी को डांडिया खेलना नहीं आता। आकाश अंबानी ने पूर्व भारतीय कप्तान को डांडिया खेलना सिखाया। डांडिया के अलावा धोनी फिल्म अभिनेता सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे कुछ बॉलीवुड सितारों के साथ बातचीत करते हुए भी देखे गए। उन्होंने तेलुगु फिल्म स्टार राम चरण से भी बातचीत की। 

2024 में आईपीएल दिखेंगे माही

धोनी की नजरें अब आईपीएल 2024 सीजन पर टिकी होंगी। क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स को छठा खिताब दिलाना चाहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले सीज़न के फाइनल के बाद संकेत दिया था कि आगामी अभियान उनका अंतिम अभियान हो सकता है। धोनी पिछले सीज़न में घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। लेकिन नए सीज़न से पहले उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई। मालूम हो कि भारतीय विकेटकीपर ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीड्वेन ब्रावोअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटमुकेश अंबानीगुजरातसोशल मीडियावायरल वीडियो

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या