अजय देवगन ने शेयर की MS Dhoni के साथ फोटो, लिखा- देश के धर्मों को करते हैं एकजुट

धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए अजय देवगन कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट और फिल्म्स... देश के धर्मों को एकजुट करते हैं।'

By सुमित राय | Published: January 9, 2020 03:29 PM2020-01-09T15:29:13+5:302020-01-09T15:29:13+5:30

ajay devgn share photo with ms dhoni and write, Cricket and Films, the uniting religion of our country | अजय देवगन ने शेयर की MS Dhoni के साथ फोटो, लिखा- देश के धर्मों को करते हैं एकजुट

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है।

googleNewsNext
Highlightsएमएस धोनी मसूरी से नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस लौट आए हैं।हॉलिडे से वापस आने के बाद धोनी ने अजय देवगन से मुलाकात की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मसूरी से नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस लौट आए हैं और हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से मुलाकात की है। अजय देवगन ने एमएस धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है।

फोटो शेयर करते हुए अजय देवगन कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट और फिल्म्स... देश के धर्मों को एकजुट करते हैं।' दोनों स्टार की ये फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

बता दें कि अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तान्हाजी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'तानाजी' में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। तो सैफ उदयभान राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में काजोल भी हैं और काजोल इसमें सावित्रीबाई मालसुरे का किरदार निभा रही हैं। शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

बता दें कि धोनी आखिरी बार आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और उसके बाद से ही वह मैदान से दूर हैं। इस बीच कई बार उनके रिटायरमेंट की चर्चा होती रही, लेकिन उन्होंने संन्यास को लेकर कुछ खुलकर नहीं कहा। हालांकि एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा था कि जनवरी तक उनसे उनके प्लान के बारे में न पूछें, लेकिन जनवरी आने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

Open in app