श्रीलंका के मिस्ट्री बॉलर अजंता मेंडिस ने लिया क्रिकेट से संन्यास

11 मार्च 1985 को जन्मे अजंता मेंडिस के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 19 टेस्ट में 3.08 की इकॉनमी के साथ 70 विकेट लिए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 28, 2019 08:31 PM2019-08-28T20:31:18+5:302019-08-28T20:31:18+5:30

Ajantha Mendis, the mystery spinner from Sri Lanka, has announced his retirement from all forms of cricket | श्रीलंका के मिस्ट्री बॉलर अजंता मेंडिस ने लिया क्रिकेट से संन्यास

श्रीलंका के मिस्ट्री बॉलर अजंता मेंडिस ने लिया क्रिकेट से संन्यास

googleNewsNext

श्रीलंका के मिस्ट्री बॉलर अजंता मेंडिस ने 28 अगस्त को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वह साल 2015 से श्रीलंकाई टीम की ओर से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेले थे। मेंडिस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार एक पारी में छह विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

11 मार्च 1985 को जन्मे अजंता मेंडिस के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 19 टेस्ट में 3.08 की इकॉनमी के साथ 70 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 4 बार पांच शिकार किए हैं। वहीं 87 वनडे में ये राइट आर्म ऑफब्रेक बॉलर 152 शिकार कर चुका है।

बात अगर 129 टी20 की करें, तो मेंडिस ने 170 बार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। उन्होंने 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 307, 161 लिस्ट-ए मैचों में 287, जबकि 129 टी20 मुकाबलों में 170 विकेट अपने नाम किए।

Open in app