IPL 2020: फैंस इंतजार करते रहे और बल्लेबाजी करने नहीं आए माही, मैच के बाद धोनी ने बताई मैदान पर देर से आने की वजह

भले ही स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी नहीं थी, लेकिन फैंस घर से ही धोनी को चीयर कर रहे थे। ऐसे में धोनी का इतना लेट बल्लेबाजी के लिए उतरना फैंस को पसंद नहीं आया।

By अमित कुमार | Published: September 20, 2020 2:32 PM

Open in App
ठळक मुद्दे चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए सिर्फ 10 और रनों की जरूरत थी। तब धोनी मैदान पर उतरे थे।इतनी देर से आने की आखिर क्या वजह थी मैच के बाद धोनी ने इसका खुलासा किया।धोनी ने कहा कि उनकी टीम को अभी कुछ विभागों में सुधार करने की जरूरत है।

महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी करते देखने के लिए फैंस का इंतजार उस समय और लंबा हो गया जब धोनी ने खुद से आगे दूसरे खिलाड़ियों को प्रमोट किया। अंबाती रायडू के आउट होने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि धोनी बल्लेबाजी को आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी आमतौर पर नंबर चार पर ही आते हैं, लेकिन मुंबई के खिलाफ पहले मैच में धोनी ने रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। 

रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद भी धोनी नहीं आए। धोनी से पहले सैम कर्रन मैदान पर बल्ला लेकर उतर गए। धोनी की बल्लेबाजी देखने की चाह लिए टीवी पर नजरें लगाए दर्शकों का इंतजार इससे और लंबा होता चला गया। धोनी अंतिम के क्षण में बल्लेबाजी करने आए। लेकिन इस दौरान चेन्नई जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। यही वजह रही कि धोनी बिना रन बनाए ही नाबाद लौट गए। 

इस वजह से इतनी देर से बल्लेबाजी करने आए माही

 चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए सिर्फ 10 और रनों की जरूरत थी। तब धोनी मैदान पर उतरे, इतनी देर से आने की आखिर क्या वजह थी मैच के बाद धोनी ने इसका खुलासा किया। धोनी का कहना था कि इसके पीछे मनोवैज्ञानिक वजह थी। वो चाहते थे कि ये दोनों वहां जाकर एक दो छक्के लगागर मुंबई पर दबाव बनाए। धोनी ने कहा कि उनकी टीम को अभी कुछ विभागों में सुधार करने की जरूरत है। 

मैदान पर बल्ला लेकर उतरना होता है अलग तरह का अहसास

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी का यह पिछले साल विश्व कप के बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और उन्होंने कहा कि मैदान पर उतरना अलग तरह का अहसास होता है। धोनी ने कहा, ‘‘आपने बहुत अभ्यास किया हो लेकिन मैदान पर उतरकर खेलना भिन्न होता है। वहां आपको परिस्थितियों का आकलन करके अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है।’’ 

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या