शिखर धवन की पत्नी आयशा ने बेटे जोरावर को 'अश्वेत' कहने वाले फैन को दिया जोरदार जवाब, फिर डिलीट कर दिया पोस्ट

Aesha Dhawan: टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के बेटे आयशा धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे जोरावर को एक फैन द्वारा अश्वेत कहे जाने पर दिया जोरदार जवाब

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 23, 2020 3:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देशिखर धवन के बेटे जोरावर को सोशल मीडिया में एक फैन ने कहा, 'अश्वेत'इस कमेंट के बाद आयशा धवन ने सोशल मीडिया में दमदार पोस्ट से दिया जवाब

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद से ही पूरी दुनिया में नस्लवाद को लेकर बहस जारी है। क्रिकेट जगत भी इसमें पीछे नहीं है और क्रिस गेल, डेरेन सैमी समेत कई स्टार खिलाड़ी इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं। 

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन की पत्नी आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक फैन द्वारा अपने बेटे जोरावर को 'अश्वेत' कहे जाने के बाद नस्लवाद के मुद्दे पर अपनी राय रखी। 

आयशा ने दिया अपने बेटे को अश्वेत कहने वाले को जोरदार जवाब

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा ने एक फैन के कमेंट का स्क्रीनशॉच शेयर करते हुए जोरदार जवाब देते हुए कहा कि आखिर लोगों को त्वचा के रंग से इतना मतलब क्यों है।

आयशा ने उस फैन के कमेंट को हाईलाइट किया है, जिसने लिखा है, 'जोरावर बेटे, तुम अश्वेत हो, अश्वेत ही रहोगे।'

इस कमेंट पर जोरदार जवाब देते हुए आयशा ने लिखा, 'हैरान हूं कि लोग त्वचा के रंग से इतने जुड़े हैं। अगर कोई व्यक्ति भूरा, काला, सफेद या पीला है, तो मायने कैसे रखता है।'

आयशा ने कहा, 'मजेदार बात ये है कि कुछ लोग जो भारतीय हैं उन्हें त्वचा के रंग से समस्या है जबकि तार्किक और जैविक रूप से दुनिया के इस हिस्से में भूरा रंग बहुत सामान्य है।'

उन्होंने लिखा, 'ये ऐसे है जैसे आप खुद को  नकार रहे हैं। एक और चीज ये है कि जितना ही आप सच को झुठलाते हैं, उतना ज्यादा आप पीड़ित होते हैं।'

उन्होंने लिखा, 'मैं खुद को पूरी तरह अपनाती हूं और मेरे बच्चे भी ऐसा ही करते हैं।'

हालांकि बाद में ये पोस्ट आयशा के अकाउंट से डिलीट हो गई।

शिखर धवन और आयशा ने 2012 में शादी की थी और 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ था। शिखर और आयशा कोरोना लॉकडाउन की वजह से इन दिनों घर पर वक्त बिता रहे हैं और दोनों ही सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं।

टॅग्स :शिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या