Video: धोनी ने जीवा के साथ मिलकर बनाया Snowman, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया लाइव

एमएस धोनी और जीवा का स्नोमैन बनाते हुए वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया।

By सुमित राय | Published: January 4, 2020 04:04 PM2020-01-04T16:04:08+5:302020-01-04T16:05:54+5:30

MS Dhoni makes snowman with Ziva, Sakshi shares live Video on Instagram | Video: धोनी ने जीवा के साथ मिलकर बनाया Snowman, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया लाइव

Video: धोनी ने जीवा के साथ मिलकर बनाया Snowman, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया लाइव

googleNewsNext
Highlightsधोनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का जश्न मनाने हिल स्टेशन गए थे।धोनी ने अपनी बेटी ने जीवा के साथ मिलकर स्नोमैन बनाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का जश्न मनाने हिल स्टेशन गए थे, जहां उन्होंने जीवा के साथ मिलकर स्नोमैन बनाया।

एमएस धोनी और जीवा का स्नोमैन बनाते हुए वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। वीडियो में भारत के पूर्व कप्तान को बेटी जीवा की मदद से एक स्नोमैन को आकार देते हुए देखा जा सकता है।

साक्षी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के बाद कई फैंस ने उसे डाउनलोड कर लिया और फिर शेयर किया। फैंस को धोनी और जीवा का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

इससे पहले साक्षी धोनी ने एक जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एमएस धोनी के साथ नजर आ रही हैं। साक्षी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, '2020 with this man'। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोटिकॉन भी शेयर किया था।

बता दें कि धोनी को आखिरी बार पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड के सेमीफाइनल में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही वह क्रिकेट मैदान से दूर है। वर्ल्ड के बाद उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और टेरिटोरियल आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला किया था। हालांकि इसके बाद से कई बार धोनी के संन्यास और वापसी की बात हुई, लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से खुछ नहीं कहा  है।

Open in app