एमएस धोनी पहली बार इस टीवी ऐड में पत्नी साक्षी के साथ आए नजर, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने पहली बार अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक टीवी ऐड में नजर आए हैं, इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 26, 2019 06:27 PM2019-02-26T18:27:07+5:302019-02-26T18:27:07+5:30

MS Dhoni makes his on-screen debut with wife Sakshi for a TV commercial, Watch Video | एमएस धोनी पहली बार इस टीवी ऐड में पत्नी साक्षी के साथ आए नजर, देखें वायरल वीडियो

धोनी टीवी ऐड में पत्नी साक्षी के साथ आए नजर

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी टीम को कई यादगार जीत दिलाने के दौरान शानदार रणनीति बनाते थे। लेकिन इस महान खिलाड़ी के दिमाग में क्या चल रहा है, इसे बता पाना बेहद मुश्किल है। 

धोनी पर बनी बायोपिक (एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी) के बावजूद उनकी निजी जिंदगी के बारे में हमें बहुत कम पता है। धोनी ने हाल ही में एक टूथपेस्ट ब्रैंड के ऐड के लिए अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहली बार ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया है। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये 45 सेकेंड का ऐड धोनी की अंदरूनी ताकत दिखाता है। इस ऐड में अपनी बेटी जीवा के जन्म के समय अपनी पत्नी साक्षी के साथ न होने के बारे में बात करते हैं। 

वह बताते हैं कि उनके लिए ये बात बहुत मुश्किल थी लेकिन उस समय ज्यादा महत्वपूर्ण था कि मैं टीम के साथ रहूं और बस स्माइल किया और टीम के साथ रहा। 

जीवा के जन्म के समय धोनी भारतीय टीम के साथ 2015 आईसीसी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे।इस वीडियो में धोनी और साक्षी की केमिस्ट्री कमाल की है और साक्षी किसी भी परिस्थिति में धोनी के चेहरे पर हमेशा रहने वाली मुस्कान की तारीफ करते हैं। वीडियो धोनी की इस बात के साथ खत्म होता है, हाथ में जिम्मेदारियों के साथ चेहरे पर मुस्कान, उनकी 'अंदरूनी ताकत' है, जो संयोग से इस टूथपेस्ट ब्रैंड की टैगलाइन भी है।

धोनी और साक्षी की बेटी का जन्म फरवरी 2015 में हुआ था। साक्षी 2018 के आईपीएल के मैचों के दौरान अपनी मां साक्षी के साथ पापा  धोनी को लगभग हम मैच में चीयर करती नजर आई थी।

Open in app