खेत में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्रॉबेरी खाई, लिखा-अगर खाता रहा तो बाजार के लिए बचेगी ही नहीं, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 8, 2021 08:14 PM2021-01-08T20:14:42+5:302021-01-08T20:16:13+5:30

ms dhoni farm house strawberry viral video funny caption visit see video | खेत में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्रॉबेरी खाई, लिखा-अगर खाता रहा तो बाजार के लिए बचेगी ही नहीं, देखें वीडियो

परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और जैविक खेती में भी रुचि ले रहे हैं। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsरांची में अपने फार्महाउस पर उगाई स्ट्राबेरी का वह मजा ले रहे हैं।महेंद्र सिंह धोनी खेल को अलविदा कहने के बावजूद सुर्खियों में बने रहते हैं।वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आये।

रांचीःभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में बेटी जिवा के साथ एक विज्ञापन में काम किया। 

धोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह खेत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि माही स्ट्रॉबेरी पौधे के पास खड़े है और तोड़ कर खा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो डाला है जिसमें रांची में अपने फार्महाउस पर उगाई स्ट्राबेरी का वह मजा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था।

क्रिकेट के महानायक महेंद्र सिंह धोनी खेल को अलविदा कहने के बावजूद सुर्खियों में बने रहते हैं और अब अर्से बाद इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आये। आईपीएल खत्म होने के बाद से वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और जैविक खेती में भी रुचि ले रहे हैं।

धोनी यूं तो सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है और आखिरी बार इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा ही साझा की थी। उसके बाद शुक्रवार को उन्होंने रांची स्थित अपने फार्म की वीडियो डाली है जिसमें वह स्ट्राबेरी खाते नजर आ रहे हैं।

अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर धोनी ने कैप्शन में लिखा है ,‘‘अगर मैं इसी तरह फार्म आकर स्ट्राबेरी खाता रहा तो बाजार के लिये स्ट्राबेरी बचेगी ही नहीं ।’’ धोनी की हर पोस्ट की तरह यह वीडियो भी इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो गई। अब तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 35 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। 

Open in app