MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

इस मैच को जीतकर कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को जीवित रखने की उम्मीद है।

By रुस्तम राणा | Published: May 21, 2023 03:19 PM2023-05-21T15:19:46+5:302023-05-21T15:31:06+5:30

MI vs SRH IPL 2023 Mumbai Indians opt to bowl | MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

googleNewsNext

IPL 2023:मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज के महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। इस मैच को जीतकर कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को जीवित रखने की उम्मीद है। सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हम लक्ष्य का पीछा करेंगे। शर्मा को लगता है कि यह पिच चेज करने वाली टीम के लिए मददगार साबित हो सकती है। मुंबई इंडियंस के लिए आज शौकीन नहीं खेल रहे हैं। जबकि कार्तिकेय को टीम में लिया गया है। कप्तान ने कहा कि हम सिर्फ मैच जीतना चाहते हैं। जीतने के लिए हमें बस अच्छा खेलने की जरूरत है।

वहीं एसआरएच के कप्तान मार्करम ने कहा कि हम जीतक अपने खेल का अंत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मैच के लिए टीम में कुछ बदलाव हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों के लिए अच्छा मौका होना चाहिए क्योंकि हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, नितीश रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, संवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मार्कंडेय, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, अकील होसेन, अब्दुल समद

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

इम्पैक्ट प्लेयर: रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, संदीप वारियर

Open in app