KL Rahul IPL 2023: आईपीएल में 4000 रन पूरे, गेल, विराट, एबी और वार्नर को पीछे छोड़ा, लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

KL Rahul IPL 2023:केएल राहुल का 47.06 का बल्लेबाजी औसत आईपीएल इतिहास में किसी के लिए सबसे अधिक (न्यूनतम 200 रन) है। राहुल ने अभी तक आईपीएल में 114 मैच खेल चुके हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 15, 2023 08:39 PM2023-04-15T20:39:07+5:302023-04-15T20:45:03+5:30

KL Rahul IPL 2023 kl rahul Fastest to 4000 IPL runs by innings taken 105 KL Rahul 112 Chris Gayle 114 David Warner 128 Virat Kohli 131 AB de Villiers see list | KL Rahul IPL 2023: आईपीएल में 4000 रन पूरे, गेल, विराट, एबी और वार्नर को पीछे छोड़ा, लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

केएल राहुल ने 105 पारी में यह कारनामा किया।

googleNewsNext
Highlights105 पारी खेलते हुए 4023 रन बना चुके हैं। 32 अर्धशतक और 4 शतक पूरे कर लिए हैं।पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। केएल राहुल ने 105 पारी में यह कारनामा किया।

KL Rahul IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान केएल राहुल ने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। राहुल ने सबसे तेज 4000 आईपीएल रन (पारी के आधार पर) पूरे किए। राहुल ने 105 पारी में यह कारनामा किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

केएल राहुल का 47.06 का बल्लेबाजी औसत आईपीएल इतिहास में किसी के लिए सबसे अधिक (न्यूनतम 200 रन) है। राहुल ने अभी तक आईपीएल में 114 मैच खेल चुके हैं। 105 पारी खेलते हुए 4023 रन बना चुके हैं। 32 अर्धशतक और 4 शतक पूरे कर लिए हैं।

सबसे तेज 4,000 आईपीएल रन (पारी के आधार पर)-

105 - केएल राहुल

112 - क्रिस गेल

114 - डेविड वार्नर

128 - विराट कोहली

131 - एबी डिविलियर्स।

पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन पिछले मैच में कंधे में लगी चोट से उबर नहीं पाये है। लखनऊ के लिए तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह पदार्पण कर रहे है।

Open in app