KKR vs SRH: हैरी ब्रुक ने आईपीएल के इस सीजन का लगाया पहला शतक, 55 गेंदों में बनाए नाबाद 100 रन

कोलकोता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ब्रुक ने 55 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। इंग्लिश बल्लेबाज ने 181.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए।

By रुस्तम राणा | Published: April 14, 2023 09:26 PM2023-04-14T21:26:57+5:302023-04-14T22:03:05+5:30

KKR vs SRH Harry Brook scored the first century of this season of IPL, scored 100 not out in 55 balls | KKR vs SRH: हैरी ब्रुक ने आईपीएल के इस सीजन का लगाया पहला शतक, 55 गेंदों में बनाए नाबाद 100 रन

KKR vs SRH: हैरी ब्रुक ने आईपीएल के इस सीजन का लगाया पहला शतक, 55 गेंदों में बनाए नाबाद 100 रन

googleNewsNext
Highlightsकोलकोता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ब्रुक ने 55 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाएइंग्लिश बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाएएसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228/4 रन बनाए

IPL 2023: इंडियन प्रीमियल लीग के इस सीजन का पहला शतक हैदराबाद सनराइजर्स (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक के बल्ले से निकला है। कोलकोता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ब्रुक ने 55 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। इंग्लिश बल्लेबाज ने 181.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। ब्रुक के नाबाद शतक की बदौलत एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228/4 रन बनाए हैं और केकेआर को जीत के लिए 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की टीम की शुरूआत अच्छी रही। ब्रुक शुरू से ही आक्रामक खेले। टीम ने अपना पहला विकेट 46 रनों पर मयंक अग्रवाल के रूप में खोया। आंद्रे रसेल ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई। मयंक ने मात्र 9 रनों का ही योगदान दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए त्रिपाठी को भी रसेल ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने भी बल्ले से केवल 9 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद कप्तान मार्करम ने ब्रुक का साथ दिया। कप्तान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 26 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन ठोक दिए। केकेआर के खतरनाक हो चले कप्तान को वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अभिषेक ने भी बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने 17 गेंदों में 32 (3 चौके, 2 छक्के) रन बनाए। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासेन ने 6 गेंदों में 16 रन बनाए।  

ब्रुक ने अपना शतक 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर जड़ा। उन्होंने केकेआर की तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा और तेज गति से रन बनाए। इंडियन प्रीमियर लीग में उनका यह पहला शतक है। साथ ही टी20 करियर में भी उनका यह पहला शतक है। ब्रुक की शतक की बदौलत एसआरएच ने आईपीएल के इतिहास में केकेआर के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

Open in app