IPL Mega Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 4 मिनट में चार विदेशी खिलाड़ी खरीदे, जानें इनके बारे में...

IPL Mega Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स ने 1.4 करोड़ रुपये में करुण नायर को टीम से जोड़ा है। सहवाग के बाद टेस्ट में तीहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 14, 2022 05:58 PM2022-02-14T17:58:58+5:302022-02-14T18:00:19+5:30

IPL Mega Auction 2022 Rajasthan Royals 4 overseas buys four minutes sold Nathan Coulter Nile, Rasie Van Der Dusen, James Neesham, Daryl Mitchell | IPL Mega Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 4 मिनट में चार विदेशी खिलाड़ी खरीदे, जानें इनके बारे में...

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण को जोड़ा। 

googleNewsNext
Highlights 16 भारतीय और 8 विदेशी प्लेयर हैं। चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने 24 खिलाड़ियों वाली अपनी टीम को अंतिम रूप दे दिया है।आरआर ने इन खिलाड़ियों पर 89.05 करोड़ रुपये खर्च किए और उनके पर्स में 95 लाख रुपये बचा लिए।

IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी खत्म हो गई है। कुल 202 खिलाड़ी खरीदे गए। 10 टीमों के बीच आखिर तक जंग देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। 4 मिनट में चार विदेशी खिलाड़ी खरीदे।

राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज बॉलर नाथन कूल्टर नाइल, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डूसेन, न्यूजीलैंड के आलराउंडर जेम्स नीशाम, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिशेल को टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने 24 खिलाड़ी को शामिल किया, जिसमें 16 भारतीय और 8 विदेशी प्लेयर हैं। 

चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने 24 खिलाड़ियों वाली अपनी टीम को अंतिम रूप दे दिया है। आरआर ने इन खिलाड़ियों पर 89.05 करोड़ रुपये खर्च किए और उनके पर्स में 95 लाख रुपये बचा लिए। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण को जोड़ा। 

शिमरोन हेटमायर राजस्थान टीम में दिखेंगे। टीम में जोस बटलर, हेटमेयर, नाथन कूल्टर-नाइल, ट्रेंट बोल्ट, रासी वान डर डूसेन, जेम्स नीशाम, डेरिल मिशेल और ओबेद मैककॉय सहित विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार 10 टीम हैं।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Final Squad):  देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रेयान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, तेजस बरोका, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल , कुलदीप यादव, शुभम गरवाल, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वान डर डूसेन, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैककॉय।

Open in app