IPL Auction: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा, विलियमसन गुजरात टाइटंस के पाले में गए

इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैरी ब्रूक पर बड़ा दांव खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ में इस सीजन के लिए खरीद लिया है। हैरी ब्रूक की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थे।

By विनीत कुमार | Published: December 23, 2022 03:02 PM2022-12-23T15:02:51+5:302022-12-23T15:22:12+5:30

IPL Auction 2023 England's Harry Brook sold for 13.25 Crore to sunrisers hyderabad | IPL Auction: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा, विलियमसन गुजरात टाइटंस के पाले में गए

हैरी ब्रूक को सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ में खरीदा (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsइंग्लैंज के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा।मयंक अग्रावल 8.25 करोड़ में बिके, अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन को 2 करोड़ में खरीदा, इंग्लैंड के जो रूट पहले चरण में अनसोल्ड रहे।

कोच्चि: आईपीएल के अगले सीजन के लिए कोच्चि में शुक्रवार को नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर बड़ी बोली लगाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन को 2 करोड़ में खरीदा। विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था। 

हैरी ब्रूक के लिए लगी होड़

इंग्लैंड के अलराउंडर हैरी ब्रूक के लिए पहली बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई। इसके बाद आरसीबी ने बोली को आगे बढ़ाया। ब्रूक इस नीलामी में 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। राजस्थान और आरसीबी के बीच पांच करोड़ के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद राजस्थान और सनराइजर्स के बीच 'जंग' की बदौलत बोली 10 करोड़ के पार चली गई। आखिरकार सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ में ब्रूक को खरीद लिया।

मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़ में बिके

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8.25 करोड़ में खरीदा। मयंक पर सनराइजर्स के अलावा पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी बोली लगाई थी।

वहीं, अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीद लिया। रहाणे इससे पहले पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। शुक्रवार को मिनी ऑक्शन में रहाणे पर चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा और किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।

बता दें कि आईपीएल में 87 स्थानों के लिए 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं। इनमें एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां सबसे कम 7.2 करोड़ रुपए ही बचे हुए हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास सर्वाधिक 43.25 करोड़ रुपए और 13 स्थान खाली हैं। 

पंजाब किंग्स के पास 32.20 करोड़ रुपए की धनराशि बची है। चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये) के पास भी अच्छी खासी रकम है।

Open in app