IPL Auction 2022: इस खिलाड़ी का बुरा हाल, 9.25 करोड़ से 90 लाख रुपये पर पहुंचे

IPL Auction 2022: इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2022 02:49 PM2022-02-13T14:49:41+5:302022-02-13T14:53:33+5:30

IPL Auction 2022 Krishnappa Gowtham value drops Rs 9-25 crore to Rs 90 lakh in a year | IPL Auction 2022: इस खिलाड़ी का बुरा हाल, 9.25 करोड़ से 90 लाख रुपये पर पहुंचे

भारतीय ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी लीग में अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनकर कीर्तिमान स्थापित किया था।

googleNewsNext
Highlightsविजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा।लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे।

IPL Auction 2022: कृष्णप्पा गौतम के लिए आईपीएल 2022 में बुरा हाल रहा। 2021 मेगा नीलामी में रिकॉर्ड 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे। पिछले सीजन में भारतीय ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी लीग में अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनकर कीर्तिमान स्थापित किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें इतनी बड़ी राशि के साथ खरीदा था। इस बार उनका हाल खराब रहा। रविवार को बेंगलुरु लखनऊ सुपर जायंट्स को 90 लाख रुपये में खरीदा। कर्नाटक के 33 वर्षीय क्रिकेटर ने कभी भी कप्तान एमएस धोनी का विश्वास हासिल नहीं कर पाया। 

उन्होंने सीएसके के खिताब जीतने के अभियान के दौरान कोई खेल नहीं खेला और बाद में मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा जारी कर दिया गया। गौतम का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। गौतम ने 67 टी20 मैच में 48 विकेट लिए हैं। 19 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है।

Open in app