IPL 2024: क्या बदल जाएगा RCB टीम का नाम, यहां पढ़ें पूरा सच..

IPL 2024: हाल में फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है और इससे एक बात स्पष्ट होती हुई दिख रही है कि आईपीएल 2024 टीम का नाम बदलने जा रहा है। 

By आकाश चौरसिया | Published: March 13, 2024 04:11 PM2024-03-13T16:11:19+5:302024-03-13T16:56:05+5:30

IPL 2024 Will the name of RCB team change read the whole truth here | IPL 2024: क्या बदल जाएगा RCB टीम का नाम, यहां पढ़ें पूरा सच..

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

googleNewsNext
HighlightsIPL टीम रॉयल चैलंजर्स बैंगलुरु का नाम रॉय चैलंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) हो सकता हैऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से टीम के नाम में बदलाव संभव गौरतलब है कि साल 2014 में रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर से 'बेंगलुरु' नाम बदला था

IPL 2024: कर्नाटक की राजधानी पर पड़ा IPL टीम रॉयल चैलंजर्स बैंगलुरु का नाम रॉय चैलंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) हो सकता है। अब आधिकारिक वीडियो के सामने आने से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से टीम के नाम में बदलाव संभव है। गौरतलब है कि साल 2014 में रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर से 'बेंगलुरु' नाम बदला था। 

हाल में फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है और इससे एक बात स्पष्ट होती हो रही कि आईपीएल 2024 टीम का नाम बदलने जा रहा है। अभी फिलहाल ये संभवनाएं हैं और आधिकारिक तौर पर मुहर लगना बाकी है। 

आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कन्नड़ भाषा में वीडियो शेयर किया कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी 19 मार्च को टीम का नाम बदलकर रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर हो जाएगा, जिसके लिए फ्रेंचाइजी बेंगलुरु के एम. चेन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजन कर इसकी घोषणा कर सकती है।  

अब इस पर टीम से जुड़े फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, फैंस का मानना यह वीडियो ऐसे समय में सामने आना, जब कुछ ही दिनों बाद IPL 2024 की शुरुआत होनी है। लेकिन, एक फैंस चौंका दिया और कहा कि बेंगलुरु नाम होना ही काफी है, जिससे टीम का हौसला बुलंद रहेगा। 

Open in app