IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की वापसी, टीम ने अक्षर पटेल को बनाया उप-कप्तान, जानें कौन है कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक के रूप में घोषित किया है।

By मनाली रस्तोगी | Published: March 16, 2023 12:13 PM2023-03-16T12:13:27+5:302023-03-16T12:14:28+5:30

IPL 2023 Delhi Capitals Rope In Sourav Ganguly, Appoint David Warner As Captain | IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की वापसी, टीम ने अक्षर पटेल को बनाया उप-कप्तान, जानें कौन है कप्तान

(फोटो क्रेडिट- ANI)

googleNewsNext
Highlightsभारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप-कप्तान नामित किया गया है।गांगुली इससे पहले भी 2019 सीजन के दौरान मेंटर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे हैं।कैपिटल्स के सह-मालिक और अध्यक्ष पार्थ जिंदल ने टीम में गांगुली का स्वागत किया।

नई दिल्ली: भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी भी भयानक कार दुर्घटना से उबर रहे हैं। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2023 के लिए कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप-कप्तान नामित किया गया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक के रूप में भी घोषित किया है।

गांगुली इससे पहले भी 2019 सीजन के दौरान मेंटर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज वॉर्नर आईपीएल के पिछले सीजन में कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 48 की औसत और 150.52 की औसत से 432 रन बनाए थे। उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए। 

सनराइजर्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद वॉर्नर को 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये की बड़ी राशि का भुगतान किया। कैपिटल्स के सह-मालिक और अध्यक्ष पार्थ जिंदल ने टीम में गांगुली का स्वागत किया। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्रिकेट के निदेशक के रूप में दिल्ली कैपिटल्स परिवार में सौरव गांगुली का स्वागत करने के लिए उत्साहित, सम्मानित और रोमांचित हूं। दादा के पास हमेशा वह कारण रहा है और रहेगा जिससे मुझे इस खूबसूरत खेल से प्यार हो गया और उनका अनुभव और ज्ञान निस्संदेह हमें एक फ्रेंचाइजी के रूप में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।"

Open in app