IPL 2022: आईपीएल 2022 में तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान, बुरा दौर जारी, 12 मैच और 216 रन

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली 6 बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। सबसे पहले मुंबई के खिलाफ 2008 में आशीष नेहरा की गेंद पर आउट हुए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 8, 2022 04:23 PM2022-05-08T16:23:09+5:302022-05-08T16:26:22+5:30

IPL 2022 virat Kohli gone first ball match golden ducks third time in IPL 2022 Royal Challengers Bangalore OUT on 0 6 times  | IPL 2022: आईपीएल 2022 में तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान, बुरा दौर जारी, 12 मैच और 216 रन

2022 में मार्को जेनसेन ने आउट किया। आज के मैच में जे सुचित ने 0 पर आउट हो गए।

googleNewsNext
Highlights2014 में संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए।2017 में नाथन कूल्टर-नाइल ने आउट किया था।2022 में दुष्मंथा चमीरा ने ये कारनामा किया।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिर से गोल्डन डक पर आउट हो गए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में तीसरी बार गोल्डन डक पर विराट कोहली आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान ने फैंस को निराश कर दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली 6 बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। सबसे पहले मुंबई के खिलाफ 2008 में आशीष नेहरा की गेंद पर आउट हुए थे। 2014 में संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए। 2017 में नाथन कूल्टर-नाइल ने आउट किया था। 2022 में दुष्मंथा चमीरा ने ये कारनामा किया।

2022 में मार्को जेनसेन ने आउट किया। आज के मैच में जे सुचित ने 0 पर आउट हो गए। खराब फॉर्म से जूझ रहे दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरें थीं। कोहली  ने 12 मैचों में 21. 60 की औसत से सिर्फ 216 रन बनाये है।

आईपीएल में विराट कोहली गोल्डन डकः

एमआई बेंगलुरु 2008 (आशीष नेहरा)

पीबीकेएस बेंगलुरु 2014 (संदीप शर्मा)

केकेआर कोलकाता 2017 (नाथन कूल्टर-नाइल)

एलएसजी मुंबई डीवाईपी 2022 (दुष्मंत चमीरा)

SRH मुंबई बीएस 2022 (मार्को जेनसन)

एसआरएच मुंबई डब्ल्यूएस 2022 (जे सुचित)।

आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले स्पिनरः

केविन पीटरसन डरबन 2009

मार्लन सैमुअल्स कटक 2012

जे सुचित मुंबई डब्ल्यूएस 2022।

कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक बनाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए, लेकिन पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोई कमाल नहीं कर सके। तीन चौके और एक छक्का लगाने के बाद उनसे बड़ा शॉट नहीं लगा और एक एक रन लेते रहे। कोहली खुद 33 गेंद में 30 रन ही बना सके।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी)  के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने अपनी अंतिम एकादश को कोई बदलाव नहीं किया। हैदराबाद की टीम ने दो बदलाव करते हुए जगदीश सुचित और फजलहक फारूकी को मौका दिया है।

Open in app