Highlightsऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर कई टीमों की नजर हैं। विशेष फ्रेंचाइजी के लिए स्टीव स्मिथ एक परफेक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं।स्टीव स्मिथ बेहतर खिलाड़ी और मजबूत फील्डर भी हैं।
IPL 2022: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी जनवरी में होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर कई टीमों की नजर हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ छोटे प्रारूप में चल नहीं पाए हैं। लेकिन टीम की कप्तानी करने में अव्वल हैं। रन बनाने में भी युवा खिलाड़ी से कम नहीं।
राजस्थान रॉयल्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को रिटेन नहीं किया। दिल्ली टीम में भी 2021 के आईपीएल में कम ही मैच खेंले। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हाल के दिनों में अपना नया घर खोजने में विफल रहे हैं और 2022 की मेगा नीलामी में बिना बिके रहने की उम्मीद है। कुछ विशेष फ्रेंचाइजी के लिए स्टीव स्मिथ एक परफेक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं।
5 फ्रेंचाइजी हैं, जो आईपीएल 2022 में स्टीव स्मिथ पर पैसों की बारिश कर सकती है...
1. पंजाब किंग्सः पंजाब किंग्स का आईपीएल 2022 का सफर फिर शुरू होगा। पूर्व कप्तान केएल राहुल ने टीम का साथ छोड़ दिया है। मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी एक मजबूत विदेशी खिलाड़ी को लाने की तलाश में होगी, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम कमान संभाल सके।
स्टीव स्मिथ निश्चित रूप से समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं। पीबीकेएस थिंक टैंक आराम से हासिल कर सकते हैं। स्मिथ पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। नंबर 3 पर स्मिथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पीबीकेएस फ्रेंचाइजी दोनों अब नए सिरे से शुरुआत करेंगे।
2. सीएसकेः सीएसके 2022 में कुछ नए खिलाड़ी पर दांव लगाना चाहेगी। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी, दो शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोइन अली और युवा रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है। चेन्नई ने फाफ डू प्लेसिस और सुरेश रैना पर दांव लगाना सही नहीं समझा। स्टीव स्मिथ बेहतर खिलाड़ी और मजबूत फील्डर भी हैं। डु प्लेसिस के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आसानी से शीर्ष पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
3. अहमदाबाद फ्रेंचाइजीः नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2022 में सबकुछ नया है। इस टीम को कप्तान की तलाश है। श्रेयस अय्यर दौड़ में सबसे आगे हैं। स्टीव स्मिथ पर भी टीम दांव लगा सकती है। स्मिथ अहमदाबाद टीम के प्रतिष्ठित घरेलू मैदान का लुत्फ उठा सकते हैं। अहमदाबाद शहर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का नया घर हो सकता है।
4. दिल्ली कैपिटल्सः आईपीएल 2022 रोटेशन में दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को रिटेन नहीं किया है। चूंकि टीम में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की भरमार थी। दिल्ली के पास तीन अहम खिलाड़ी को बायबैक करने का मौका है। श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और स्टीव स्मिथ।
5. लखनऊ फ्रेंचाइजीः लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए खेलना स्टीव स्मिथ के लिए फिर से RPSG ग्रुप की एक और टीम का प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार अवसर बन जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, आईपीएल 2017 में वापस पुणे फ्रैंचाइज़ी के कप्तान थे, जो फाइनल में भी पहुंचे थे।
32 वर्षीय खिलीड़ी को फिर से जोड़ने के फिराक में है। कुल मिलाकर आईपीएल का 15वां सीजन इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए अपने टी20 गेमप्ले को ऊपर उठाने के लिए एक नया कैनवास हो सकता है। स्मिथ अभी भी एक उचित मूल्य प्रदान करेगा जो शीर्ष चार में बल्लेबाजी कर सकता है।