IPL 2022: ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख का जुर्माना, धीमी ओवर गति के लिए लगी पेनल्टी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 8, 2022 12:25 PM2022-04-08T12:25:06+5:302022-04-08T12:26:35+5:30

IPL 2022 Rishabh Pant fined INR 12 lakh for Delhi Capitals slow over-rate against Lucknow Super Giants | IPL 2022: ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख का जुर्माना, धीमी ओवर गति के लिए लगी पेनल्टी

IPL 2022: ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख का जुर्माना, धीमी ओवर गति के लिए लगी पेनल्टी

googleNewsNext
Highlightsऋषभ पंत से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर भी आईपीएल 2022 में जुर्माना लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के  बीच मैच खेला गया था, जिसमें दिल्ली को छह विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी मौजूदा सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है। 

आईपीएल ने एक बयान में कहा, "यह टीम का इस सत्र का पहला उल्लंघन था तो आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन संबंधित आचार संहिता के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। 7 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद दिल्ली पर जुर्माना लगाया गया है।" 

बताते चलें कि ऋषभ पंत से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर भी आईपीएल 2022 में जुर्माना लग चुका है। फिलहाल, मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉक की 52 गेंद में 80 रन की पारी से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

Open in app