IPL 2022: कल से दे दनादन, 10 टीम और 74 लीग मुकाबले, CSK के सामने KKR, जानें कब-कब मैच, क्या है मैच टाइम, पूरा शेड्यूल यहां देंखें

IPL 2022: भारतीय क्रिकेट को मोटे दाम और नयी पहचान दिलाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 10 टीम के साथ स्वदेश में अपना रंग बिखेरने के लिये तैयार है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 25, 2022 09:51 PM2022-03-25T21:51:13+5:302022-03-25T21:53:28+5:30

IPL 2022 match 26 march, 10 teams and 74 league matches KKR and CSK first match, time, see full schedule here | IPL 2022: कल से दे दनादन, 10 टीम और 74 लीग मुकाबले, CSK के सामने KKR, जानें कब-कब मैच, क्या है मैच टाइम, पूरा शेड्यूल यहां देंखें

IPL 2022: कल से दे दनादन, 10 टीम और 74 लीग मुकाबले, CSK के सामने KKR, जानें कब-कब मैच, क्या है मैच टाइम, पूरा शेड्यूल यहां देंखें

googleNewsNext
Highlightsविश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेंगी। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे।स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे।

IPL 2022: फैंस का इंतजार खत्म हो गया। कल से दे दनादन की शुरुआत हो जाएगी। विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेंगी। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे और स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे।

दो नयी टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गयी है जिससे यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा। पहला मैच शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पिछले साल के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। यह 2011 के बाद यह पहला अवसर होगा।

इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नयी टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। सभी टीम हालांकि लीग चरण में 14 मैच ही खेलेंगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 2021 में कड़ा सबक मिला था जब उसे महामारी फैलने के कारण बीच में टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा और बाद में उसे यूएई में पूरा करना पड़ा था। इसको ध्यान में रखते हुए इस समय लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे के तीन स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे ताकि हवाई यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़े।

पिच क्यूरेटर के लिये दो महीने तक पिचों को जीवंत बनाये रखना चुनौती होगी लेकिन टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है। इस साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाना है और ऐसे में आईपीएल कुछ भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य भी तय करेगा। मुंबई इंडियन्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी लेकिन उसके कप्तान रोहित शर्मा स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन जैस खिलाड़ी हालांकि अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में सभी निगाहें विराट कोहली पर टिकी रहेंगी जिन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। लंबे समय तक सीएसके से जुड़े रहे फाफ डु प्लेसी को आरसीबी की कप्तानी सौंपी गयी है।

देखना होगा कि उनकी अगुवाई में टीम का भाग्य पलटता है या नहीं। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सत्र हो सकता है। उन्होंने पहले मैच से पूर्व कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को कमान सौंप दी है। जडेजा पर सभी की निगाह रहेगी क्योंकि उन्हें उस टीम की कमान संभालनी है जिसका 2008 से ही धोनी नेतृत्व कर रहे हैं जो चार बार की चैंपियन है।

इस बार श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और मयंक अग्रवाल के नेतृत्वकौशल की भी परीक्षा होगी। अय्यर केकेआर की जबकि राहुल लखनऊ और हार्दिक गुजरात की कमान संभालेंगे। अग्रवाल को पंजाब का कप्तान बनाया गया है।

अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स जबकि राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। हार्दिक के लिये यह आईपीएल में कप्तानी का पहला अनुभव होगा। उनकी प्रगति पर भारतीय टीम प्रबंधन की भी नजर होगी क्योंकि नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं करने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह गंवा दी थी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी 10 टीम की स्थिति इस प्रकारः

1ः चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, महेश दीक्षाना, एन जगदीसन, हरि निशांत, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेवोन कॉनवे, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर।

2ः दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अश्विन हेब्बार , रिपल पटेल, यश धुल, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, प्रवीण दुबे, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव।

3ः गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डोमिनिक ड्रेक, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन।

4ः कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, सैम बिलिंग्स, अनुकुल रॉय, रसिख सलाम, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अमन खान, रमेश कुमार, अशोक शर्मा, टिम साउदी, एलेक्स हेल्स, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, बी इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने।

5ः लखनऊ सुपरजाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, के गौतम, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड, दुशमंत चमीरा, अंकित राजपूत, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मयंक यादव, काइल मेयर्स, के गौतम, एविन लुईस।

6ः मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , राहुल बुद्धि, अरशद खान, टाइमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर, फैबियन एलन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ।

7ः पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, संदीप शर्मा, अथर्व ताएदे, वैभव अरोड़ा , अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, ऋषि धवन, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, रितिक चटर्जी, नाथन एलिस, प्रेरक मांकड़।

8ः राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रेयान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, तेजस बरोका, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल , कुलदीप यादव, शुभम गरवाल, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वान डर डूसेन, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैककॉय।

9ः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, सुयश प्रभुदेसाई, लवनिथ सिसोदिया, अनीश्वर गौतम, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कर्ण शर्मा, डेविड विली, सिद्धार्थ कौल, चामा मिलिंद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, फिन एलन।

10ः सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक, सौरभ दुबे शशांक सिंह, सीन एबॉट, आर समर्थ, जे सुचित, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी। 

आईपीएल 2022 लीग चरण का कार्यक्रम

 

26 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

27 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम मुंबई इंडियंस - सीसीआई -3.30 बजे

27 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

28 मार्च - गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

29 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

30 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

31 मार्च - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - सीसीआई - 7.30 बजे

1 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - वानखेड़े स्टेडियम - 7.30 बजे

2 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - दोपहर 3.30 बजे

2 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - एमसीए स्टेडियम पुणे - शाम 7.30 बजे

3 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - सीसीआई - शाम 7.30 बजे

4 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

5 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

7 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

8 अप्रैल - पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस - सीसीआई - 7.30 बजे

9 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 3.30 बजे

9 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

10 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - सीसीआई - 3.30 बजे

10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - वानखेड़े - 7.30 बजे

11 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 7.30 बजे

12 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 7.30 बजे

13 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे 7.30 बजे

14 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

15 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - सीसीआई - 7.30 बजे

16 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - सीसीआई - 3.30 बजे

16 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - वानखेड़े - 7.30 बजे

17 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 3.30 बजे

17 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - 7.30 बजे

18 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - सीसीआई - 7.30 बजे

19 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 7.30 बजे

20 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम पंजाब किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - 7.30 बजे

21 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, 7.30 बजे

22 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमसीए स्टेडियम पुणे, 7.30 बजे

23 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, बजे 3.30

23 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – सीसीआई – शाम 7.30 बजे

24 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े - 7.30 बजे

25 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - वानखेड़े - 7.30 बजे

26 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमसीए स्टेडियम पुणे, 7.30 बजे

27 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - वानखेड़े - 7.30 पीएम

28 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - वानखेड़े - 7.30 बजे

29 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - 7.30 बजे

30 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सीसीआई - 3.30 बजे

30 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

1 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - वानखेड़े - दोपहर 3.30 बजे

1 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे 7.30 बजे

2 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - वानखेड़े - शाम 7.30 बजे

3 मई - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

4 मई - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे, 7.30 पीएम

5 मई - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - सीसीआई -7.30 बजे

6 मई -गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस - सीसीआई - 7.30 बजे

7 मई - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - वानखेड़े - 3.30 बजे

7 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – एमसीए स्टेडियम, पुणे – शाम 7.30 बजे

8 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – वानखेड़े – 3.30 बजे

8 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – शाम 7.30 बजे

9 मई – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

10 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

11 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

12 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े - 7.30 बजे

13 मई - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स - सीसीआई - 7.30 बजे

14 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

15 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स - वानखेड़े - 3.30 बजे

15 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - सीसीआई - 7.30 बजे

16 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

17 मई - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - वानखेड़े - 7.30 बजे

18 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

19 मई – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स – वानखेड़े – शाम 7.30 बजे

20 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – सीसीआई – शाम 7.30 बजे

21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वानखेड़े - शाम 7.30 बजे

22 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - वानखेड़े - 7.30 बजे।

Open in app