IPL 2021: आर अश्विन का रिकॉर्ड, 250 विकेट, अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद तीसरे भारतीय बॉलर

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 25, 2021 06:16 PM2021-09-25T18:16:06+5:302021-09-25T20:00:02+5:30

IPL 2021 Ravi Ashwin become 3rd Indian Amit Mishra and Piyush Chawla pick 250 wickets in T20 cricket | IPL 2021: आर अश्विन का रिकॉर्ड, 250 विकेट, अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद तीसरे भारतीय बॉलर

टी20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद तीसरे भारतीय बन गए। 

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली की टीम 50 रन जुटाने में सफल रही। युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (40 रन पर एक विकेट) को मिला। तीन ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से 18 रन ही दिये।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर आर अश्विन ने रिकॉर्ड बना दिया। राजस्थान रॉयल्स के डेविड मिलर को आउट करते हुए 250 विकेट पूरे कर लिए। टी20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद तीसरे भारतीय बन गए। 

पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये अश्विन (20 रन पर एक विकेट) ने डेविड मिलर (सात रन) को आउट किया। अश्विन की फ्लाइटेड गेंद पर मिलर आगे निकले और पंत ने गिल्लियां बिखेर दी। टी20 क्रिकेट में यह अश्विन का 250वां शिकार था। इस मामले में पीयूष चावला और अमित मिश्रा सबसे सफल भारतीय गेंदबाज है। उन दोनों के नाम एक समान 262 विकेट है।

 

आईपीएल 2021 में सबसे कम पावरप्ले स्कोर:

21/3 आरआर बनाम डीसी अबू धाबी *

21/1 एमआई बनाम पीबीकेएस चेन्नई

24/4 सीएसके बनाम एमआई दुबई

25/1 केकेआर बनाम आरआर मुंबई।

कप्तान संजू सैमसन की 53 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी भी राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 रन की हार से बचाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गयी।

टीम के नाम 10 मैचों में 16 अंक है। राजस्थान की टीम इस मुकाबले के बाद पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गयी। उसके नौ मैच में आठ अंक है। दिल्ली ने श्रेयस अय्यर की 43 और शिमरोन हेटमायर की ताबड़तोड़ 28 रन की पारी के दम पर छह विकेट पर 154 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन पर रोक दिया।

Open in app