IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के जयदेव उनादकट बोले-पृथ्वी साव को जाल में उलझाकर संतुष्ट, तीन विकेट चटकाए

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया। पृथ्वी साव शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया।

By भाषा | Published: April 16, 2021 05:59 PM2021-04-16T17:59:37+5:302021-04-16T20:27:23+5:30

IPL 2021 Rajasthan Royals fast bowler Jaydev Unadkat Satisfied by entangling Prithvi Shaw took three wickets | IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के जयदेव उनादकट बोले-पृथ्वी साव को जाल में उलझाकर संतुष्ट, तीन विकेट चटकाए

पृथ्वी के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsउनादकट ने तीन विकेट चटकाने के बाद सात गेंद में नाबाद 11 रन भी बनाए।क्रिस मौरिस ने 18 गेंद में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।मैच में योगदान देकर काफी खुश हूं।

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साव को अपने जाल में उलझाकर आउट करके काफी संतुष्ट हैं।

पृथ्वी के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और टीम इससे उबरने में नाकाम रही। उनादकट ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पृथ्वी के अलावा शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया।

पृथ्वी को आउट करने की रणनीति के बारे में पूछने पर उनादकट ने कहा, ‘‘हमने पृथ्वी के लिए कुछ योजनाएं बनाई थी। वह पिछले मैच में काफी अच्छा खेला और आपको पता है कि वह सीधे शॉट काफी अधिक खेलना पसंद करता है।’’

गेंद स्विंग हो रही थी और पृथ्वी ने आफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर बैकवर्ड प्वाइंट पर डेविड मिलर के हाथों में चली गई। उनादकट ने कहा, ‘‘अगर आप सीधे शॉट को रोकने के लिए खिलाड़ी लगाओगे तो आपको पता है कि बल्लेबाज कुछ नया करने का प्रयास करेगा।

वह पृथ्वी हो या कोई और, अगर गेंद मूव कर रही है तो फिर आप कुछ अलग शॉट खेलने का प्रयास करते हो जो मुझे लगता है कि उसने अंतत: किया और हम भाग्यशाली रहे कि हमें उसका विकेट मिला।’’ उनादकट ने तीन विकेट चटकाने के बाद नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंद में नाबाद 11 रन भी बनाए।

उन्होंने क्रिस मौरिस का अच्छा साथ निभाया जिन्होंने 18 गेंद में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस तेज गेंदबाज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैच में योगदान देकर काफी खुश हूं और अपने लिए भी खुशी है कि मैं वह कर पाया जो करना चाहता था और जैसे करना चाहता था।’’ 
 

Open in app