IPL 2021 Players Auction: आईपीएल ऑक्शन में सीजन दर सीजन ये बने सबसे महंगे बिकने वाले क्रिकेटर

क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 19, 2021 10:39 AM2021-02-19T10:39:07+5:302021-02-19T10:44:47+5:30

IPL 2021 Players Auction: Most expensive player in each Indian Premier League season | IPL 2021 Players Auction: आईपीएल ऑक्शन में सीजन दर सीजन ये बने सबसे महंगे बिकने वाले क्रिकेटर

IPL 2021 Players Auction: आईपीएल ऑक्शन में सीजन दर सीजन ये बने सबसे महंगे बिकने वाले क्रिकेटर

googleNewsNext
Highlightsक्रिस मॉरिस बने आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी।क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।क्रिस मॉरिस ने युवराज सिंह को पछाड़ा।

IPL 2021 Players Auction: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस 18 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी इतिहास में युवराज सिंह को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

क्रिस मॉरिस ने युवराज सिंह को पछाड़ा

क्रिस मॉरिस का आधार मूल्य 75 लाख रुपये का था और उनके लिए चार टीमों ने बोली लगाई, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच उन्हें लेने के लिए बोली लगती रही। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने रिकॉर्ड बोली में उन्हें खरीद लिया, जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए और इस तरह उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

क्रिस मॉरिस के आईपीएल करियर पर एक नजर

साल 2013 में पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले क्रिस मॉरिस 70 मैचों में 80 शिकार कर चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 4/23 रहा है। वहीं 44 पारियों में मॉरिस 2 अर्धशतक की मदद से 551 रन भी बना चुके हैं।

आईपीएल ऑक्शन में सीजन दर सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी

2008 - महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स (9.5 करोड़ रुपये)

2009 - केविन पीटरसन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर / एंड्रू फ्लिंटॉफ, चेन्नई सुपर किंग्स (9.8 करोड़ रुपये)

2010 - शेन बॉन्ड, केकेआर / किरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस (4.8 करोड़ रुपये)

2011 - गौतम गंभीर, केकेआर (14.9 करोड़ रुपये)

2012 - रवींद्र जडेजा, चेन्नई सुपर किंग्स (12.8 करोड़ रुपये)

2013 - ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई इंडियंस (6.3 करोड़ रुपये)

2014 - युवराज सिंह, आरसीबी (14 करोड़ रुपये)

2015 - युवराज सिंह, दिल्ली डेयरडेविल्स (16 करोड़ रुपये)

2016 - शेन वॉट्सन, आरसीबी (9.5 करोड़ रुपये)

2017 - बेन स्टोक्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (14.5 करोड़ रुपये)

2018 - बेन स्टोक्स, राजस्थान रॉयल्स (12.5 करोड़ रुपये)

2019 - जयदेव उनादकट, राजस्थान रॉयल्स / वरुण चक्रवर्ती, किंग्स इलेवन पंजाब (8.4 करोड़ रुपये)

2020 - पैट कमिंस, केकेआर (15.5 करोड़ रुपये)

2021 - क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स (16.25 करोड़ रुपये)

युवराज सिंह-बेन स्टोक्स के नाम अनूठा रिकॉर्ड

युवराज सिंह साल 2015 और 2016 में लगातार दो बार ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके बाद साल 2017 और 2018 में बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 14.5 और 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

Open in app