IPL 2021: क्रीज पर कुछ समय बिताओ माही, महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर बोले

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ क्रमश: तीन और नाबाद 11 रन बनाये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 25, 2021 09:42 PM2021-09-25T21:42:01+5:302021-09-25T21:43:24+5:30

IPL 2021 Gautam Gambhir said Mahendra Singh Dhoni Spend some time crease bat number four | IPL 2021: क्रीज पर कुछ समय बिताओ माही, महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर बोले

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए।

googleNewsNext
Highlightsसीएसके की टीम इस समय तालिका में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। धोनी अपनी टीम के दोनों मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। धोनी को सीएसके के प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

IPL 2021: पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि जब बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई हो जाये तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए।

सीएसके की टीम इस समय तालिका में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। यूएई में आईपीएल बहाल होने के बाद धोनी अपनी टीम के दोनों मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ क्रमश: तीन और नाबाद 11 रन बनाये। गंभीर ने कहा कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए भले ही टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रही हो।

गंभीर ने कहा, ‘‘एम एस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, भले ही वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रहे हो ताकि आप क्रीज पर कुछ समय बिता सको।’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यही देखना चाहता हूं, उम्मीद करता हूं ऐसा हो। कप्तान के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यही है कि यह उसकी इच्छा होती है कि वह जहां चाहे, उस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है।’

Open in app