पिछली 6 पारियों में 3 बार 'शून्य' पर आउट, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 6, 2020 03:24 PM2020-11-06T15:24:30+5:302020-11-06T15:44:33+5:30

IPL 2020: 3 ducks in 6 match, Twitterati Troll Prithvi Shaw | पिछली 6 पारियों में 3 बार 'शून्य' पर आउट, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ

खराब प्रदर्शन को लेकर लोग पृथ्वी शॉ को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई।बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे पृथ्वी शॉ।पिछली 6 पारियों में 3 बार शून्य पर आउट।

आईपीएल 2020 के क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में दिल्ली के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

पिछली 6 पारियों में यह ऐसा तीसरा मौका था, जब पृथ्वी शॉ बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हों। उन्होंने इस दौरान महज 26 रन ही जुटाए।

(स्क्रीनशॉट- https://www.espncricinfo.com/)
(स्क्रीनशॉट- https://www.espncricinfo.com/)

क्रिकेट फैंस को भी शॉ की ये फॉर्म खटकने लगी है। मुंबई के खिलाफ अहम मैच में शॉ का यूं आउट हो जाना सभी को नागवार गुजरा और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बल्लेबाज को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

हार के बावजूद दिल्ली के पास मौका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर महज 143 रन ही बना सकी। चार बार खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई के पास एक बार फिर आईपीएल जीतने का मौका होगा। वहीं दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने के लिए अभी एक और चांस है।

Open in app